Trending News

चीन के साथ व्यापार घाटे में आई भारी कमी

[Edited By: Rajendra]

Friday, 9th October , 2020 04:29 pm

भारत सरकार का आत्मनिर्भर भारत अभियान अब सफल होता नजर आ रहा है। हाल में आई एक निजी बिजनेस अखबार की खबर के अनुसार भारत ने इस साल पिछले वर्ष की तुलना में चीन के साथ अपना व्यापार घाटा कम करके आधा कर लिया है। सरकार को इस काम में सफलता चीन के खिलाफ भारत में बन रहे महौल के कारण भी मिली है।

वहीं दूसरी तरह इस घाटे के कम होने की मुख्य वजह भारत में चीन के साथ सीमा विवाद के बाद देश में चीन के खिलाफ बना महौल है साथ ही साथ पिछले कुछ महीनों में भारत ने चीन से अपनी निर्भरता कम भी की है। भारत अब चीन को पहले की तुलना में ज्यादा निर्यात कर रहा है। अप्रैल से अब तक भारत ने चीन के साथ होने वाले निर्यात में 27 फीसद की बढ़त बनाई है।

भारत सरकार ने हाल के दिनों में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भी देश के नीतियों में ऐसे कई बदलाव किए थे। जिसका सीधा असर चीन पर हुआ था। हाल में सरकार ने देश में चीन के कई बड़े एप्स को बंद कर दिया।

एक निजी बिजनेस अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पिछले साल 2019-20 में चीन से होने वाले व्यापाल घाटा 22.6 अरब डॉलर से घटकर अब आधा रह गया है। इस साल के पिछले पांच महीनों में ही इसमें भारी गिरावट देखी गई है। फिलहाल भारत सरकार का चीन से व्यापारिक घाटा 12.6 अरब डॉलर का है।

Latest News

World News