Trending News

दीपावली पर इन शहरों के लिये 30 व 31 अक्टूबर को चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

[Edited By: Vijay]

Friday, 29th October , 2021 02:36 pm

दीपावली पर दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र के वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों के लिए रेलवे चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेनें 30 व 31 अक्टूबर को चलेंगी। यह ट्रेन लखनऊ होकर बिहार की ओ जाएंगी। ट्रेन नंबर 01698 दिल्ली -भागलपुर पूजा स्पेशल 30 अक्टूबर को दिल्ली से शाम छह बजे चलकर सुबह चार बजे लखनऊ होते हुए भागलपुर रवाना हो जाएगी।

इसी तरह वापसी में 01697 भागलपुर-दिल्ली स्पेशल 31 अक्टूबर को भागलपुर से रात 10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे लखनऊ हाेते हुए रात 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 09642 आनंद विहार -दरभंगा स्पेशल 30 अक्टूबर को आनंद विहार रात 12:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे लखनऊ होते हुए रात 09:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09641 दरभंगा-आनंद विहार स्पेशल 30 अक्टूबर को दरभंगा से रात 11 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे लखनऊ हाेते हुए रात 09:40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ट्रेन 09644 आनंद विहार-कटिहार स्पेशल 31 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से शाम 5:10 बजे चलकर रात 3:10 बजे लखनऊ होते हुए रात आठ बजे कटिहार पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 09643 कटिहार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक नवंबर को कटिहार से रात 11:30 बजे चलकर सुबह 11:45 बजे लखनऊ होते हुए रात्रि 12:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन 09648 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल 31 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10:30 बजे लखनऊ होते हुए रात 09:05 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 09647 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 31 अक्टूबर को दरभंगा से रात 11 बजे चलकर लखनऊ सुबह 11:40 बजे होते हुए रात 09:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

हैदराबाद स्पेशल का एक अतिरिक्त फेराः पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल को एक अतिरिक्त फेरे के लिए चलाएगा। ट्रेन 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल को पांच नवंबर और 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल को सात नवंबर को अतिरिक्त फेरे के लिए चलाया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में सेकेंड सीटिंग क्लास, स्लीपर और एसी की कुल 22 बोगियां होंगी।

Latest News

World News