Trending News

लताजी हैप्पी बर्थडे- मोहब्बत के हजारों तरानें गाने वाली स्वरकोकिला को किससे थी मोहब्बत ?

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 28th September , 2021 01:18 pm

भारत रत्न, स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) आज अपना 92वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर देश दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कराए हैं। लता मंगेशकर ने केवल हिंदी भाषा में 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2001 में लता मंगेशकर भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था।

ये बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि लता जी ने शादी नहीं की है। लता जी के फैंस के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की। कहते हैं लता मंगेशकर को भी कभी किसी से प्यार हुआ था। लेकिन लता की ये प्रेम कहानी कभी पूरी नहीं हो पाई। शायद इसीलिए लता ने आज तक शादी नहीं की। 

कुछ अंदरुनी बातो की माने तो लता मंगेशकर को डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह से लता मंगेशकर बेहद प्यार करती थीं। ये महाराजा लता के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर के दोस्त भी थे। लेकिन ये मोहब्बत मुक्कमल नहीं पो पाई। कहा जाता है कि राज ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि वो किसी भी आम घर की लड़की को उनके घराने की बहू नहीं बनाएंगे। राज ने यह वादा मरते दम तक निभाया।

                            

वहीं लता जी का कहना था कि उनके ऊपर पूरे घर की जिम्मेदारी थी इसीलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। लेकिन लता की तरह राज भी जीवन भर अविवाहित रहे। राज, लता से 6 साल बड़े भी थे। राज को क्रिकेट का बहुत शौक था। इसके चलते वो कई सालों तक बीसीसीआई से जुड़े रहे।

                                   

राज लता को प्यार से मिट्ठू पुकारते थे। उनकी जेब में हमेशा एक टेप रिकॉर्डर रहता था जिसमें लता के चुनिंदा गाने होते थे। बता दें कि 12 सितंबर 2009 को राजसिंह का देहांत हो गया था। हालांकि राज के अलावा लता मंगेशकर का नाम किसी और के साथ कभी नहीं जुड़ा।

बता दें, छोटी बहनों को पढ़ाने के लिए उन्होंने खुद की पढ़ाई नहीं की। लता मंगेशकर अपने पिता के साथ मराठी संगीत नाटक में पहले से ही काम करती थीं और 14 साल की उम्र में वह बड़े कार्यक्रमों और नाटकों में अभिनय करने लगीं। लता अपने सभी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उनकी परवरिश महाराष्ट्र में हुई। लता पिछले कई दशक से अपनी आवाज का जादू फिल्मी दुनिया में बिखेर रही हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लताजी को जन्मदिन की बधाईयां दी

               

और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी स्वरकोकिला को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की

Latest News

World News