Trending News

योगी और राज्यपाल से मिली द कश्मीर फाईल्स की टीम- जानिये क्या हुआ

[Edited By: Vijay]

Monday, 21st March , 2022 02:33 pm

द कश्मीर फाइल्स फिल्म की स्टार कास्ट रविवार को गोमतीनगर के एक होटल में यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि यूपी मेरा प्रदेश है। हम यहीं के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म सभी भारतीयों को जोड़ने का काम कर रही है। इसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सब शामिल हैं। फिल्म दिखाती है कि जब आतंकवाद किसी सोसायटी के अंदर घुसने लगता है और उसको बौद्धिक संरक्षण मिलता है, तो क्या होता है।

एक तरफ सत्य है, तो दूसरी तरफ असत्य : विवेक

विवेक ने कहा कि अभी समाज सत्य और असत्य के बीच बंटा हुआ है। एक मानवता में विश्वास रखते हैं, जो हिंसा के खिलाफ रहते हैं। दूसरे लोग टेररिज्म का सपोर्ट करते हैं। वह लोग पिक्चर नहीं देखते, बल्कि इसके खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाते हैं। फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इसका 100 फीसदी समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो हेट स्पीच का भी समर्थन करता हूं। लोगों को बात रखने का अधिकार देना चाहिए।

विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि आज जो लोग कश्मीरियों को पहचानते नहीं थे, अब वही लोग इसको सराह रहे हैं। 32 साल बाद यह कहानी हम लोग आप लोगों के सामने लेकर आए हैं। क्या 84 पर भी फिल्म बनाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 84 पर कई फिल्में बन चुकी हैं। विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि हमने दिल्ली फाइल पर फिल्म बनाने का फैसला किया है, उसमें 84 के दंगों का जुड़ाव है।

पूरी तरह से सच्चाई पर आधारित है : पल्लवी जोशी

अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा कि फिल्म पूरी तरह से सच्चाई पर आधारित है। इसमें 100 फीसदी सच्चाई है। फिक्सन बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल में फिल्म इंडस्ट्री को बनाने का सीएम योगी ने वादा किया है। कहा कि यूपी को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का गढ़ बना दिया जाएगा। पल्लवी ने कहा कि फिल्म विवाद की वजह से बिल्कुल नहीं चली। हमने नवंबर से इसको अमेरिका में दिखाना शुरू किया था। वहां भी इस फिल्म को पूरा समर्थन मिला।

 कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती है 'द कश्मीर फाइल्स' कश्मीर में पंडितों के दर्द और नरसंहार पर बनी यह फिल्म काफी चर्चाओं में है। अपने ही देश में अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए कश्मीरी पंडितों की सच्ची कहानी इस फिल्म के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने दिखाने का दावा किया जा रहा है। 19 जनवरी, 1990 की घटना और फिर धारा-370 की समाप्ति की कहानी के जरिए विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी पंडितों की त्रासदी और उन गहरे घावों को दिखाने की कोशिश की है।

योगी आदित्यनाथ से मिलने से पहले फिल्म की टीम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने राजभवन पहुंची। इस दौरान डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद थे।

                                              

UP में टैक्स-फ्री है फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री कर दिया है। उत्तर प्रदेश से पहले मध्य प्रदेश, हरियाणा में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। वहीं इस फिल्म को लेकर पूरे देश में सियासत जारी है। देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियां भी फिल्म पर अपने-अपने विचार रख रही हैं।

Latest News

World News