Trending News

गिरावट के साथ खुला था बाजार, सेंसेक्स मामूली उछाल के साथ बंद 

[Edited By: Admin]

Tuesday, 9th July , 2019 06:16 pm

मंगलवार को शेयर मार्केट उछाल के साथ बंद हुआ।  निफ्टी में गिरावट का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स 10.25 अंकों की उछाल के साथ 38730.82 पर और निफ्टी 2.70 अंकों की गिरावट के साथ 11555.90 पर बंद हुआ।

मंगलवार सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 69.57 अंक गिरकर 38651 पर और निफ्टी 38.80 अंक गिरकर 11519 पर खुला। सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 38595 पर और निफ्टी 44 अंक गिरकर 11516 पर ट्रेड कर रहा था। सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स पिछले 11 सालों में दूसरे सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 792.82 अंक गिरावट के साथ 38,720.57 पर बंद हुआ।  निफ्टी भी 252.55 अंक गिरावट के साथ 11,558.60 पर बंद हुआ था। 

 

Latest News

World News