Trending News

'दबंग 3' होगी चुलबुल पांडे का प्रीक्वल (पहले की कहानी), दोस्त की बेटी से करते दिखेंगे लव रोमांस

[Edited By: Admin]

Tuesday, 16th July , 2019 04:39 pm

सई मांजरेकर 'दबंग' फिल्म के तीसरे पार्ट में सलमान के लव इंटरेस्ट के किरदार में दिखेंगी। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दबंग 3' प्रीक्वल है, जिसमें चुलबुल पांडे (सलमान खान) के पुलिस ऑफिसर बनने की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें उसकी कॉलेज लाइफ पर भी फोकस किया जाएगा, जहां सई के किरदार और चुलबुल के बीच प्यार हो जाता है। हालांकि, चुलबुल की कहानी संघर्ष से भरी है और वह अपने वर्तमान से जूझता रहता है।

Related image

महेश मांजरेकर ने फिल्म 'दबंग' (2010) में सलमान खान के ससुर यानी सोनाक्षी सिन्हा के पिता का रोल किया था। अब उनकी बेटी सई मांजरेकर को सलमान की गर्लफ्रेंड के तौर पर दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सई ने अपने हिस्से की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर ली है। इसमें एक गाना भी शामिल है, जिसमें वो 53 साल के सलमान के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देंगी। कहा यह भी जा रहा है कि सई की बड़ी बहन अश्विनी को इस रोल के लिए सिलेक्ट किया गया था।

Image result for dabangg 3 sai majrekaer

लेकिन वह एक्टिंग में करियर बनाने में इंटरेस्टेड नहीं थी। इसके चलते सई को यह भूमिका मिल गई। गौरतलब है कि महेश मांजरेकर सलमान के अच्छे दोस्त हैं। 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का डायरेक्शन प्रभु देवा  कर रहे हैं। पिछली दो फ्रेंचाइजी कि तरह ही इस बार भी सोनाक्षी सिन्हा सलमान की पत्नी, डिम्पल कपाड़िया मां, अरबाज खान भाई और माही गिल भाभी के रोल में दिखाई देंगी। उनके पिता प्रजापति पांडे का किरदार निभाने वाले विनोद खन्ना का निधन हो गया है। इसके चलते यह रोल अब उनके भाई प्रमोद खन्ना कर रहे हैं। विलेन की भूमिका में  साउथ इंडियन एक्टर सुदीप फिल्म में नजर आएंगे। 

 

Latest News

World News