Trending News

B,dy Spcl: एक अलग ही तरह की शख्सियत थे चंद्रशेखर 'आजाद', इन हिन्दी फिल्मों के साथ आज भी हैं जीवित

[Edited By: Admin]

Tuesday, 23rd July , 2019 12:02 pm

महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का आज जन्मदिन है। आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के भाबरा गांव (अब आजाद नगर) में 23 जुलाई 1906 को हुआ था। उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी अकाल के समय उत्तर प्रदेश के अपने पैतृक निवास उन्नाव बदरका को छोड़कर पहले कुछ दिनों मध्य प्रदेश अलीराजपुर रियासत में नौकरी करते रहे, फिर जाकर भाबरा गांव में बस गए। यहीं चंद्रशेखर का बचपन बीता। 27 फरवरी 1931 के दिन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से मुठभेड़ के दौरान आजाद अपना बलिदान कर शहीद हो गए थे। जन्मदिवस के मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनके माध्यम से आज भी जीवित हैं चंद्रशेखर 'आजाद'.....

ये हैं वो चर्चित बॉलीवुड फिल्में जिनमें इन कलाकारों ने आजाद की जिंदगी को जीवन्त कर दिया ...

फिल्म राष्ट्रपुत्र और सीरियल चंद्रशेखर

Image result for rashtraputra


भारत माता के वीर सपूत और शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर तिवारी 'आजाद' के जीवन की असली कहानी पहली बार बड़े पर्दे पर सबके सामने पिछले साल बड़े पर्दे पर आई थी। जाद की बायोपिक फिल्म ‘राष्ट्रपुत्र’ में आजाद और उनके परिवार की हालत कैसी थी ये सभी को फिल्म के माध्यम से बताया गया। बॉम्बे टॉकीज ने ‘राष्ट्रपुत्र’ फिल्म के नायक का नाम भी आजाद है। इसके अलावा टीवी पर 'चंद्रशेखर' सीरियल के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद के बचपन से जवानी तक की पूरी कहानी दिखाई गई। इस सीरियल में देव जोशी (आजाद के किशोरावस्था का रोल) और विजय अगाशे (जवान आजाद का रोल) ने चंद्रशेखर आजाद की भूमिका निभाई थी।

शहीद

Image result for shaheed movie

साल 1965 में आई फिल्म 'शहीद' ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम को पर्दे पर जिंदा कर दिया। भगत सिंह के जीवन पर 1965 में बनी यह देशभक्ति की सर्वश्रेष्ठ फिल्म रही। जिसकी कहानी स्वयं भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी। इस फ़िल्म में अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के गीत थे। बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार ने इस फिल्म में शहीद भगत सिंह का जीवन्त अभिनय किया था। इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद का किरदार मनमोहन ने निभाया। जमशेदपुर में जन्मे मनमोहन को इस फिल्म से बड़ी सफलता हाथ लगी थी।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह

Image result for the legend of bhagat singh full movie

2002 में रिलीज़ हुई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। इसमें अजय देवगन ने भगत सिंह का प्रभावी किरदार निभाया था। इस फिल्म को दो देशीय पुरस्कारों से सम्मानित किय गया था। उनमें से एक पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म देशीय पुरस्कार था। इन पुरस्कारों के अलावा, द लिजंड ऑफ भगत सिंह ने तीन फिलमफेयर पुरस्कार भी जीते थे। इस फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका को मशहूर कलाकार अखिलेन्द्र मिश्रा ने निभाया था।

शहीद-ए-आजम

Related image

फिल्म 'शहीद-ए-आजम' 2002 में ही रिलीज़ हुई थी जिसे सुकुमार नायर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार सोनू सूद ने निभाया था। फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में राज जुत्सी और राजगुरू की भूमिका में देव गिल दिखाई दिए थे। श्रीनगर में जन्मे राज जुत्सी ने इस फिल्म से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था।

23 मार्च 1931 शहीद

Image result for 23 march 1931 movie

साल 2002 में आई फिल्म ‘23 मार्च 1931 शहीद’ में बॉबी देओल ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। वहीं इसी फिल्म में उनके बड़े भाई सनी देओल चंद्र शेखर आजाद की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देश गुड्डू धनोआ ने किया था। सनी देओल की एक्टिंग से बॉलीवुड में एक बार फिर कमाल हो गया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। साल 2002 देशभक्ति की फिल्मों से भरा था।

रंग दे बसंती

Image result for rang de basanti movie

2006 में रिलीज हुई फिल्म 'रंग दे बसंती' में चंद्रशेखर आजाद के रोल में आमिर ख़ान दिखाई देते हैं वहीं भगत सिंह का रोल सिद्धार्थ नारायण करते नज़र आते हैं। वहीं राम प्रसाद बिस्मिल का किरदार अतुल कुलकर्णी निभाते हैं। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। आमिर ने इस फिल्म के जरिए युवाओं में जोश भर दिया था।

Posted by- Gaurav Shukla

Latest News

World News