Trending News

इन 5 फिल्मों ने महात्‍मा गांधी के विचारों को अलग अंदाज में पेश किया

[Edited By: Admin]

Tuesday, 1st October , 2019 04:20 pm

गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्तूबर 1869 को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी के विचार आज भी हर स्थिति में प्रासंगिक सिद्ध होते हैं। शांति से हर मसले को हल करना गांधी ने ही लोगों को सिखाया। 

उन्होंने सत्य वअहिंसा को अपनाकर ऐसा मारक और अचूक हथियार बनाया जिसके आगे दुनिया के सबसे ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को भी घुटने टेकने पड़ गए।  महात्मा गांधी के जीवन पर तमाम फिल्में बनी हैं यहां पढ़ें उन पर बेस्ड कुछ फिल्मों के बारे में .....

गांधी

gandhi jayanti 2019 must watch these bollywood film on 2 october

महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' साल 1982 में बनी थी। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले ने गांधी जी का किरदार निभाया था। ये फिल्म गांधी जी के जीवन पर बनी बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बिहार के चंपारण आंदोलन को दिखाया गया।

gandhi jayanti 2019 must watch these bollywood film on 2 octobergandhi jayanti 2019 must watch these

सरदार (1993)

केतन मेहता द्वारा निर्देशित 'सरदार' में अन्नू कपूर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। गांधी और सरदार पटेल के विचारों में मतभेद को दर्शाती हुई ये फिल्म दोनों के रिश्तों को समझने का अवसर देती है। परेश रावल ने भी सरदार पटेल का किरदार अच्छे से निभाया था।

द मेकिंग ऑफ गांधी (1996)

gandhi jayanti 2019 must watch these bollywood film on 2 october

 

श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित 'द मेकिंग ऑफ गांधी' साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा बनने की कहानी को बखूबी दिखाया गया। फिल्म में रजित कपूर ने गांधी जी का किरदार निभाया था।

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)

gandhi jayanti 2019 must watch these bollywood film on 2 october

साल 2006 में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 'लगे रहो मुन्नाभाई' सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार निभाने वाले संजय दत्त गांधी जी के मार्गदर्शन पर काम करता है। फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी दिखाई देते हैं। गांधीजी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया।

गांधी माई फादर (2007)

gandhi jayanti 2019 must watch these bollywood film on 2 october

ये फिल्म गांधीजी के जीवन के दुखद प्रसंग का चित्रण है। महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल के रिश्तों पर साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी 'गांधी माई फादर' रिलीज हुई। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया था।

Latest News

World News