Trending News

B'dy Spcl: एक्टिंग में करियर बनाने के लिए काजोल ने छोड़ दी थी पढ़ाई, रेखा के साथ इस फोटोशूट की वजह हुआ था विवाद

[Edited By: Admin]

Monday, 5th August , 2019 12:07 pm

5 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल जब 16 साल की थीं, तब उन्होंने पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी। उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी। काजोल आज अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका विवादों से कम ही लेना देना होता है। काजोल का वैसे तो कोई विवाद नहीं रहा लेकिन रेखा के साथ एक फोटोशूट ने जमकर बवाल मचाया था। इस फोटोशूट से काफी सनसनी मच गई थी। दरअसल उन दिनों इस तरह का फोटोशूट काफी बोल्ड माना जाता था।

Image result for काजोल

काजोल ने अपना फिल्मी सफर फिल्म 'बेखुदी' से शुरू किया जिसमें उन्होंने राधिका नाम की युवति का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास धमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन इसके बाद काजोल को शाहरुख और शिल्पा शेट्टी के साथ फिल्म 'बाजीगर' करने का मौका मिला, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। काजोल ने जिस दौरान अपनी पहली फिल्म साइन की थी, तब उनकी उम्र 16 साल थी। वे स्कूल में पढ़ रही थीं लेकिन फिल्मों में करियर बनाने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। इतनी कम उम्र में उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

kajol

अजय देवगन से प्यार की शुरुआत 'गुंडाराज' के सेट पर हुई

काजोल की जिंदगी में प्यार की शुरुआत 'गुण्डाराज' के सेट पर हुई थी, जिसमें उनके अपोजिट अजय देवगन थे। 24 फरवरी 1999 को काजोल और अजय देवगन की शादी हुई। उनकी एक बेटी न्यासा और बेटा युग है। काजोल अब भी फिल्मों में काम करती है। हालांकि शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। काजोल के बारे में एक दिलचस्प बात है कि जब भी वो शाहरुख के साथ मूवी करती हैं तब उनकी हर फिल्म हिट जाती है। दोनों की साथ में की गई फिल्म फ्लॉप नहीं रही। 'बाजीगर' से लेकर 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' सुपरहिट रही हैं।

kajol

काजोल को है नॉवल पढ़ने का शौक

काजोल को कविताएं लिखने और साइंस पर बेस डरावने नॉवल पढ़ने का काफी शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है। इसके साथ ही काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं। बता दें कि यह अंगूठी काजोल को उनके हसबैंड अजय देवगन ने फिल्म 'इश्क' के सेट पर एंगेजमेंट रिंग की तरह पहनाई थी। यह बात खुद काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। इतना ही नहीं, फिल्म 'इश्क' के एक सीन में भी इसे दिखाया गया है।

डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा काजोल को अपनी फिल्म 'वी आर फैमिली' में लेने के लिए इतने बेताब थे कि उन्होंने इसके लिए हनुमान जी से मन्नत मांग ली थी। सिद्धार्थ कहते हैं कि उन्‍हें सुजैन के रोल के लिए सिर्फ काजोल ही चाहिए थी।

काजोल पूरी तरह से फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता और निर्देशक रह चुके हैं। काजोल के ताऊ-चाचा भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई मशहूर अभिनेत्रियां रह चुकी हैं। वहीं, काजोल, रानी मुखर्जी, मोहनीश बहल और अयान मुखर्जी कजिन भाई-बहन हैं।

Kajol with father

काजोल को शुरु से ही कविताएं लिखने और डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। वह अक्सर फिल्मों के सेट पर किताबें लेकर आती हैं। इसके अलावा वह भगवान शिव को बहुत मानती हैं और हमेशा 'ओम' लिखी हुई हीरे की अंगूठी पहनती हैं।

Kajol

काजोल की पहली सफल फिल्म 'बाजीगर' थी। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था, लेकिन क्या आपको पता है कि ये रोल पहले श्रीदेवी को ऑफर हुआ था। वह दोनों बहनों का रोल निभाने वाली थीं, लेकिन बाद में काजोल और शिल्पा ने यह किरदार निभाया था।

Kajol

काजोल और शाहरुख ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद है। दोनों ने 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माई नेम इज खान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 

Kajol With Shah Rukh Khan

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 'रुक जा ओ दिल दीवाने' गाने में शाहरुख खान को काजोल को साइकिल से गिराना होता है। यह बात सिर्फ शाहरुख को ही पता थी। काजोल को इसके बारे में नहीं बताया गया, क्योंकि आदित्य चोपड़ा उनके चेहरे पर रियल एक्सप्रेशंस चाहते थे।

Kajol

काजोल ने 'गुप्त' फिल्म में निभाए अपने किरदार को करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया है। इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला है। ये मूवी 1997 में रिलीज़ हुई थी।

Kajol

काजोल ने भले ही एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कियो हो, लेकिन उन्हें कई हिट फिल्मों को ना भी किया। जी हां, उन्होंने 'वीर ज़ारा', 'मोहब्बतें', 'दिल तो पागल है', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल से' फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे और ये मूवीज दर्शकों को खूब पसंद आई।

Kajol

काजोल ने अपने करियर के शिखर पर अजय देवगन से शादी की। दोनों का रोमांस 'गुंडाराज' फिल्म के सेट से शुरू हुआ था। दोनों की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है। 

Kajol with family

खबरों की मानें तो अजय देवगन पहले काजोल को पसंद नहीं करते थे। जब दोनों की मुलाकात हुई थी तो अजय देवगन, करिश्मा कपूर को तो काजोल अपने दोस्त कार्तिक मेहता को डेट कर रही थीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 1999 में शादी कर ली।

Latest News

World News