Trending News

B'dy Spcl: यहां रणवीर सिंह की पांच खासियत हैं जो उन्हें सुपर स्टार बनाती हैं, बर्थडे पर फिल्म 83 का फर्स्ट लुक शेयर

[Edited By: Admin]

Saturday, 6th July , 2019 01:00 pm

रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के दम पर आज बॉलीवुड में उस मुकाम पर हैं जहां तक पहुंचने का सपना शायद हर कलाकार देखता है. आज बर्थ डे स्पेशल में जानिए रणवीर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में हुआ था. साल 2010 में बैंड बाजा बारात मूवी से उन्होंने अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत की थी. फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं. 

Image result for ranveer singh

रणवीर सिंह अपनी पिछली फिल्मों के दम पर बेहतरीन एक्टरों की श्रेणी में शुमार हुए हैं। वो इसका एक ही कारण बताते हैं - दीपिका का लेडी लक। लेकिन ये लेडी लक रणवीर सिंह की जिंदगी में छह सालों के बेपनाह प्यार के बाद आया। छह साल पहले शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी एक आम लव स्टोरी नहीं थी।

दोनों की पहली मुलाकात सिंगापुर के एक अवॉर्ड फंक्शन में हुई। यहां रणवीर सिंह किसी औऱ लड़की को डेट करने के बावजूद दीपिका से फ्लर्ट करने की कोशिश करने लगे लेकिन दीपिका ने रणवीर सिंह की हरकतें भांप ली थी। 

Related image

इसके अलावा वे अपनी डाइट को लेकर भी काफी सख्त रहते हैं. वे कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन से परहेज करते हैं. वे लो कार्बोहाईड्रेट और हाई प्रोटीन फूड लेना पसंद करते हैं. उन्हें नट्स और फ्रूट्स खाना पसंद है.

उनका मानना है कि अगर किसी भी चीज में पर्याप्त मात्रा में मक्खन डला हो तो वो चीज अपने आप में बहुत स्वादिष्ट हो जाती है. वे रोटी, ब्रेड, पास्ता और चावल जैसी चीजें नहीं खाते हैं.

Image result for ranveer singh

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में दीपिका पादुकोण से शादी की. दोनों की बॉन्डिंग पर्सनल लाइफ में जितनी अच्छी है वैसी ही बॉन्ड‍िंग प्रोफेशनल लाइफ में भी है. 83 में रणवीर के अपोजिट दीपिका के कास्ट करने की भी खबरें हैं.

Image result for ranveer singh

फिर उनकी जिंदगी में आए डायरेक्टर संजय लीला भंसाली। संजय ने दीपिका औऱ रणवीर सिंह को गोलियो की रासलीला - रामलीला के लिए साइन किया औऱ रणवीर सिंह दीपिका के साथ ज्यादा वक्त गुजारने लगे। लेकिन दीपिका रणवीर सिंह को खिलंदड़ा इंसान मानकर इग्नोर कर देती थी। एक दिन संजय ने दोनों को लंच पर बुलाया और लंच पर रणवीर सिंह ने दीपिका को इंप्रेस कर लिया। दीपिका को उस दिन रणवीर सिंह स्पेशल लगे थे, ऐसा इंसान जो हर वक्त उन्हें खुश रख सकता है।

इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ टाइम बिताने लगे। रामलीला की शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए। इसके बाद सिलसिला निकल पड़ा और छह साल की डेट के बाद आखिरकार रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को अपना बना लिया।

Image result for ranveer singh

कॉपीराइटर रह चुके रणवीर सिंह का इन दिनों बॉलीवुड में चल रहा है सिक्का

Image result for ranveer singh

रणवीर सिंह की बात करें तो वो अपने बेबाक और बिंदास व्यवहार और लुक की वजह से इंडस्ट्री में अलग जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। उनकी फिल्में बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिंबा, गली बॉय, बैंड बाजा बारात इंडस्ट्री की सफल फिल्मों में गिनी जाती हैं और इनमें उनकी एक्टिंग की भी तारीफ हुई है।

रणवीर सिंह के बर्थडे को खास बनाया है उनकी आने वाली फिल्म 83 के पोस्टर की। इस पोस्टर को रणवीर सिंह ने इस मौके पर खुद लॉन्च किया है और दर्शकों को कपिल देव के लुक में रणवीर सिंह बेहद भा  रहे हैं। 

रणवीर सिंह 'कपिल देव' बनकर आए नजर, अपने बर्थडे पर फिल्म 83 का फर्स्ट लुक शेयर करके फैंस को दिया तोहफा

Related image

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों Ranveer Singh upcoming movies में 83 और सूर्यवंशी (Suryavanshi)) की काफी चर्चा है। ये दोनों ही फिल्में 2020 में फ्लोर पर आएंगी। इनमें इंडिया के 1983 में पहले वर्ल्ड कप अभियान पर बनी 83 में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी बनी हैं।

Latest News

World News