Trending News

ग्रिड फेल से आधी मुंबई की बत्ती गुल

[Edited By: Rajendra]

Monday, 12th October , 2020 11:43 am

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार सुबह करीब 10 बजे बिजली का बड़ा संकट आ गया। ग्रिड फेल होने से मुंबई के आधे इलाकों में बत्ती गुल हो गई। गोरेगांव, अंधेरी, कुर्ला, सायन, प्रभादेवी, ठाणे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। लोकल ट्रेने में थमी गईं। तीनों लाइनों पर लोकल रेल सेवा ठप्प हो गई। अस्पतालों में मरीज परेशान हुए। आला अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। पता चला है कि दक्षिण, मध्य और उत्तर मुंबई के लोग परेशान हो रहे हैं। BEST इलेक्ट्रिसिटी ने अपने ट्वीट में लिखा, टाटा की इनकमिंग इलेक्ट्रिक सप्लाई फेल होने के कारण इलेक्ट्रिक सप्लाई बाधित है। असुविधा के लिए खेद है। वहीं बीएससी (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) में कामकाज सामान्य चल रहा है।

बत्ती गुल होने से मुंबई में ट्रैफिक सिग्नल बंद हो गए। इस कारण यहां वहां ट्रैफिक जाम हो गया। तत्काल ट्रैफिक पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं बीएमसी ने भी अपने कर्मचारियों को उतारा है। मुंबई पुलिस की सीसीटीवी प्रणाली पूरी तरह ठप्प हो गई। कलवा रिजन के पास तकनीकी खराबी के कारण ग्रिड फेल हुआ है।

Latest News

World News