Trending News

टेस्ट

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 9th February , 2021 04:47 pm

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रणधीर कपूर ने भाई के निधन की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, ‘मैंने अपने छोटे भाई को खो दिया है। राजीव अब नहीं रहे। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अब राजीव का पार्थिव शरीर घर आ गया है। एंबुलेंस से उनका शव लाया गया। रणधीर भाई का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचे। रणधीर के चेहरे पर भाई को खोने का दुख साफ नजर आ रहा है। परिवार के लोग भी अब उनके घर में आ गए हैं। वहीं बाकी सेलेब्स राजीव को श्रद्धांजलि देने पहुंच गए हैं जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, चंकी पांडे, संजय कपूर और आदर जैन शामिल हैं। घर से तस्वीरें सामने आई हैं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

राजीव कपूर राज कपूर के छोटे बेटे थे। वह फिल्मों से ज्यादा विवादों के चलते चर्चा में रहे। उन्होंने अपने करियर में केवल एक सुपर हिट फिल्म दी थी जिसका नाम था राम तेरी गंगा मैली हो गई। इसके अलावा उनकी अधिकतर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई। ऐसे में लाख कोशिशों के बावजूद राजीव कभी उतनी लाइमलाइट में नहीं आ सके जिनते उनके भाई ऋषि कपूर और रणधीर कपूर थे।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

फिल्में फ्लॉप होने के बाद राज कपूर ने राजीव कपूर को अपनी फिल्म में लेने की बात कही। राजीव खुशी से फूले नहीं समाए। फिल्म थी ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई’। इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने काफी खुशी के साथ पूरी की और ये फिल्म सुरहिट भी हुई लेकिन इसका राजीव कपूर को कुछ खास फायदा नहीं मिला औऱ सारी लाइमलाइट फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मंदाकिनी बटोर ले गईं।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

इससे राजीव के अंदर काफी नाराजगी भर गई है। उन्होंने अपने पिता राज कपूर से कहा कि उन्हें दूसरी फिल्म में ले लेकिन राज कपूर ने इनकार कर दिया। वह कई बार अपने पिता से इस बारे में बात कर चुके थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिससे उनमें चिड़चिड़ाहट आ गई और वह अपने पिता से दूर हो गए।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

एक्टिंग में सक्सेस नहीं मिलने के बाद राजीव ने फिर प्रोड्यूसर के तौर पर अपना काम शुरू किया। राजीव ने हीना, प्रेम ग्रंथ और आ अब लौट चलें फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

Latest News

World News