Trending News

ताइवानी राष्‍ट्रपति ने चीन को लोकतंत्र के लिए बताया गंभीर चुनौती, भारत-चीन टकराव इसका उदाहरण

[Edited By: Rajendra]

Saturday, 10th October , 2020 04:17 pm

लद्दाख सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ऐसे में भारत और ताइवान के बीच निरंतर मजबूत होते रिश्तों से चीन के बौखलाहट साफ देखी जा सकती है। इसी क्रम में ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर ताइवान की ओर से भारतीयों को लेकर जताए गए प्रेम से चीन का और परेशान होना लाजिमी है।

दरअसल, भारत और ताइवन के बीत बढ़ते दोस्ताना संबंधों को लेकर न सिर्फ भारत खुश है बल्कि खुद ताइवान इन संबंधों को लेकर बेहद खुश है। दरअसल, आज यानी 10 अक्टूबर को ताइवान का राष्ट्रीय दिवस है। ऐसे में ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने ट्वीट कर कहा है कि ताइवान का राष्ट्रीय दिवस मनाने में भारत के कई दोस्त शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, भारत के इस प्रेम ने ताइवान का दिल जीत लिया है। इसके लिए उन्होंने भारत का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा, जब मैं कहता हूं कि मैं भारत से प्रेम करता हूं तो वास्तव में करता हूं।

मालूम हो कि ताइवान ने राष्ट्रीय दिवस को लेकर भारतीय अखबारों में विज्ञापन दिए। इन विज्ञापनों को लेकर चीन ने नाराजगी व्यक्त की। ऐसे में भारत की ओर से चीन को दो टूक जवाब देते हुए कहा, यहां स्वतंत्र प्रेस है जो खुद तय करता है कि उसे क्या छापना और क्या नहीं छापना है।

चीन की इस हरकत पर आपत्ति दर्ज करते हुए ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने ट्वीट कर लिखा, 'भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां मीडिया को पूरी स्वतंत्र है। उन्होंने कहा, ऐसा मालूम होता है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी यहां भी सेंसरशिप लागू करना चाहती है, लेकिन चीन को ताइवान के भारतीय दोस्त एक ही जवाब देंगे 'गेट लॉस्ट'।

वहीं दूसरी ओर दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के पास शनिवार यानी आज ताइवान को राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देने वाले पोस्टर लगाए गए। हालांकि, कुछ समय बाद ही एनडीएमसी ने उन्हें हटा दिया। इस पूरे मामले पर अधिकारियों का कहना है कि पोस्टर, जिसपर लिखा था 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय दिवस पर ताइवान को बधाई, दिल्ली के भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा जारी किया गया था और उन्होंने खुद इसकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।

उन्होंने बताया कि इन पोस्टरों को शुक्रवार की रात शांति पथ पर चीन के दूतावास के नजदीक लगाया गया था। यह इलाका दिल्ली के चाक्यपुरी में स्थित है। एनडीएमसी के अधिकारी ने शनिवार को बताया, 'हमने चीन के दूतावास के करीब लगाए गए इन पोस्टरों को हटा दिया है।' इससे पहले चीन के दूतावास ने भारतीय मीडिया को दिशानिर्देश जारी कर कहा था कि वह ताइवान के राष्ट्रीय दिवस पर भारत की 'एक चीन की नीति' का उल्लंघन नहीं करे।

इसके साथ ही दूतावास ने सात अक्टूबर को जारी पत्र में कहा, 'सभी देशों को, जिनका राजनयिक संबंध चीन के साथ है, उन्हें मजबूती के साथ एक चीन नीति का सम्मान करना चाहिए, जो लंबे समय से भारत सरकार का भी आधिकारिक रुख है।' पत्र में कहा गया, 'हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय मीडिया ताइवान के सवाल पर भारत सरकार के रुख के साथ रहेगी और एक चीन सिद्धांत का उल्लंघन नहीं करेगी।'

Latest News

World News