Trending News

जिला पंचायत सीटों पर सपा ने बनाई बढ़त

[Edited By: Aviral Gupta]

Monday, 3rd May , 2021 01:53 pm

 

कानपुर। रविवार से शुरू हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतों की गणना दूसरे दिन भी जारी है। मतगणना को लेकर देर रात तक गहमागहमी रही और रात 11 बजे तक ग्राम प्रधान के 590 पदों में 256 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। इसी तरह 89 पद बीडीसी सदस्य पद पर 23 का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है और रात 11 बजे तक 239 पदों के  परिणाम आए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य के 32 पदों के लिए प्रत्याशियों के मतों की गणना जारी है। धीरे धीरे परिणाम आने के साथ सपा का दबदबा कायम होता दिख रहा है। पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पेम से सपा के राजू दिवाकर ने जीत दर्ज की है। मालों सीट से भाजपा के अश्वनी उर्फ गोपाल दीक्षित जीते हैं। राधन से भाजपा के राजा दिवाकर ने जीत गए हैं। नानामऊ से सपा के योगेंद्र सिंह उर्फ गगन ठाकुर ने जीत हासिल की है। ककवन से सपा की मीना गौतम जीत गई हैं। कसिगवा से भाजपा की अदिति राजपूत ने जीत दर्ज कराई है। घिमऊ से निर्दलीय अवकाश सिंह विजेता हो गए हैं। सिकठिया से भाजपा के कमलेश निषाद ने जीत दर्ज की है। सरसौल सीट से सपा समर्थित मीना वर्मा ने जीत दर्ज कराई है। नर्वल में सपा के मनोज यादव जीते हैं। पाली भोगीपुर में भाजपा के रवि राज वर्मा जीत गए हैं। चौबेपुर जिला पंचायत से सपा के डॉ प्रवीण त्रिपाठी 1534 मतों से जीते।

जिला पंचायत क्षेत्र मुस्ता से सपा के कार्तिकेय शुक्ला ने जीत दर्ज की। बिलहन जिला पंचायत से बसपा समर्थित कृष्ण मुरारी पाल जीतने में कामयाब रहे। बता दे कि सरसौल के नवोदय स्कूल में चल रही मतगणना के दौरान रात दो बजे महाराजपुर ग्राम पंचायत के मतों की गिनती के दौरान संबंधित एजेंटों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मतपेटी जैसे ही खोली गई तो उससे निकलने वाले मतपत्र जले हुए थे। आरोप है कि साजिश के तहत मतपत्रों को जलाया गया है। सभी एजेंटों ने गिनती बंद कराने के साथ ही पुनर्मतदान की मांग करने लगे। पिपरगवां की पोलिंग रविवार देर रात चालू हुई तो प्रत्याशी के एजेंट ने मतपत्रों को गिनती में शामिल न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। रिटॄनग अधिकारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। देर रात मतगणना में बिल्हौर विकासखंड के अनेई ग्राम सभा में प्रधान पद पर दीप्ती त्रिवेदी व सुधा बाजपेई को बराबर-बराबर 454 वोट मिले। आरओ डॉ विजय कुमार कमल ने लाटरी कराने के लिए कहा है। बिल्हौर की पूरा ग्रामसभा में प्रधान पद के प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी बीके तिवारी को 990 वोट से पराजित किया। वहीं खजुरी ग्राम सभा में विपिन कटियार ने अपने प्रतिद्वंदी कमलेश कटियार को 958 वोट से पराजित किया। सरसौल की मथुराखेड़ा ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए राघवेन्द्र यादव लगातार तीसरी बार विजयी हुए हैं। राघवेन्द्र ने श्रवण कुमार को 29 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई।

 

Latest News

World News