Trending News

बढ़ती ठंड में जानवरों का खास ख्याल रखेगा लखनऊ प्राणी उद्यान

[Edited By: Aviral Gupta]

Tuesday, 15th December , 2020 04:12 pm

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश समेत लगभग सभी प्रदेशों में ठंड ने दस्तक दे दी है और शीतलहर से जनता कपकपा रही है। ऐसे में जानवरों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ आम इंसान के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है तो वहीं जानवरों के लिए भी लखनऊ प्राणी उद्यान ने कमर कस ली है। राजधानी स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान जानवरों को ठंड से बचाने के लिए प्रयासरत है। प्राणी उद्यान के निदेशक आर के सिंह का कहना है की मौसम परिवर्तन के दौरान जानवरों को भी उन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसे कि आम इंसान को। ज़ू परिसर में जितने भी जानवर हैं उनके लिए ज़ू  प्रशासन ने हीटर व कंबल की व्यस्था की है साथ ही  साथ ही जानवरों को मौसम के हिसाब से ही खाना दिया जा रहा है।

Latest News

World News