[Edited By: Punit tiwari]
Friday, 30th April , 2021 12:20 pmलखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को मात दे दी है। सीएम योगी की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद भी दिया।
आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूँ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 30, 2021
आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
योगी आदित्यनाथ ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'आप सभी की शुभेच्छा और चिकित्सकों की देखरेख से अब मैं कोरोना निगेटिव हो गया हूं। आप सभी के द्वारा मुझे दिए गए सहयोग व शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
बता दें इससे पहले 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मुख्यमंत्री इसके बाद से ही होम आइसोलेशन में थे और संपर्क में आए लोगों से भी जांच करवाने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 35,156 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं 24 घंटे में कोरोना से 298 लोगों की मौत हो गई। आज राज्य में अभी तक कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुईं। गुरुवार को प्रदेश में एक दिन में 25 हजार 613 मरीज ठीक हुए। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के तीन लाख नौ हजार 237 मरीज सक्रिय हैं। लखनऊ में एक दिन में 4,126 मरीज मिले हैं। वहीं राजधानी के 4425 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।वहीं एक दिन में 37 लोगों की मौत हो गई।