Trending News

Xiaomi ने भारत में लॉन्‍च किया Mi A3, यहां देखें स्‍मार्टफोन के फीचर्स

[Edited By: Admin]

Wednesday, 21st August , 2019 03:54 pm

भारत में  Xiaomi द्वारा Mi A3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा जिसके बेस वेरिएंट की कीमत Rs-12,999 है।  

Image result for Xiaomi फोन Mi A3

Xiaomi Mi A3 

Xiaomi Mi A3 को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 12,999 और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 15,999 है। वहीं Redmi K20 Pro के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत Rs 27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Rs 30,999 है। कीमत के मामले में दोनों फोन में काफी अंतर देखा जा सकता है।

 

Xiaomi Mi A3 vs Redmi K20 Pro डिसप्ले और परफॉर्मेंस

Xiaomi Mi A3 में 6.08 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,560 x 720 पिक्सल है। स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर पर पेश किया गया है जिसमें ग्राफिक्स क्वालिटी के लिए एड्रीनो 610 जीपीयू मौजूद है। वहीं Redmi K20 Pro में 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 885 प्रोसेसर पर कार्य करता है तो शानदार परफॉर्मेंस क्षमता प्रदान करने में सक्षम है। इसमें एड्रीना 640 जीपीयू दिया गया है जो कि ग्राफिक्स क्वालिटी को बेहतर बनाता है। 

Image

Xiaomi Mi A3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है​ जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं Redmi K20 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें भी आपको ट्रिपल रियर कैमरे की सुविधा मिलेगी जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है। हालांकि दोनों फोन के सेल्फी कैमरे में काफी अंतर देखा जा सकता है। जहां Redmi K20 Pro में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, वहीं इससे कम कीमत के Xiaomi Mi A3 में जहां 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है। Xiaomi Mi A3 में पावर बैकअप के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसमें क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 18W सपोर्ट उपलब्ध है।  

Latest News

World News