Trending News

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका और दीपिका के पतियों की पसंद है एक जैसी, जानिए क्या है वजह

[Edited By: Admin]

Friday, 7th June , 2019 12:55 pm

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और बिग बॉस विनर दीपिका कक्कड़ के पतियों की पसंद लगता है एक जैसी ही है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों हाल ही में एक ही जैसे कपड़ों में देखे गए। 
 

दोनों टीवी कलाकार शोएब इब्राहिम और विवेक दहिया को ईद के त्यौहार पर एक जैसे कपड़े पहने देखा गया। दोनों ही कलाकार आकर्षक दिखते हैं।   

कुछ दिन पहले की ही बात है, जब हमने हिना खान और सिंगर नेहा कक्कड़ को एक ही जैसी पोशाक पहने देखा था।  

सफेद पायजामे के साथ लेयर वाला नेवी ब्लू कुर्ता पहने विवेक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में  नजर आए थे। दूसरी ओर, इब्राहिम ने अपने घर पर ईद के जश्न के दौरान इसी तरह का पहनावा पहना था। अपने लुक की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "एक परफेक्ट आउटफिट इस मौके की शान को बढ़ाता है !! । इब्राहिम ने 2009 में इमेजिन टीवी की रहना है तेरी पलकों की छाँव में सीरियल के साथ अपना टीवी डेब्यू किया था।  

Latest News

World News