Trending News

देश के कुछ राज्यों के लिए खतरनाक हो सकते हैं आने वाले कुछ घंटे, लाखों लोग प्रभावित

[Edited By: Admin]

Tuesday, 16th July , 2019 12:10 pm

आने वाले कुछ दिनों में देश के अधिकतर राज्यों में हालात खराब हो सकते हैं। इसकी वजह है खराब मौसम। बिहार और असम में स्थिति बेहद खराब है। दोनों ही राज्‍यों में 59 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार के 13 जिलों में बाढ़ का तांडव जारी है। राज्‍य में 33 लाख से ज्‍यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं असम के 28 जिलों में बाढ़ की वजह से करीब 26 लाख लोग प्रभावित हैं। असम में हालात इतने खराब हैं कि राज्‍य सरकार को राहत और बचाव कार्य के लिए सेना बुलानी पड़ी है।

Image result for dangerous weather

बिहार में बाढ़ से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पुरी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्‍य प्रदेश के 18 जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं जम्मू- श्रीनगर में अगले छह दिन तक हल्की से तेज बारिश होने की भविष्‍यवाणी की गई है। उधर राजस्थान में लोगों को भी बारिश का इंतजार है। झारखंड के ज्यादातर जिलों में सोमवार को धूप खिली रही।

Image result for dangerous weather

ज्यादातर जिलों में अगले चार दिनों तक मध्यम बारिश हो सकती है।असम में बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को पीने के पानी तक के लिए दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्‍य के अधिकांश हिस्‍सों में हैंडपंप, कुओं में बाढ़ का पानी घुस गया है। राज्‍य के 28 जिलों के 3181 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। राज्‍य में 90,000 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ के पानी की चपेट में है जबकि 10 लाख से ज्यादा पशु प्रभावित हुए हैं।

Image result for dangerous weather

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव में जुटी हुई हैं। कई जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना बुलानी पड़ी है। बिहार में बाढ़ के पानी से बचने के लिए लोगों का पलायन जारी है। वहीं राहत और बचाव में देरी से लोगों में रोष भी है। सीतामढ़ी में शहर में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग हाईवे, प्रमुख सड़क, स्कूल और रेलवे पटरी पर तंबू लगा कर जैसे-तैसे रह रहे हैं। शिवहर, पूर्वी चंपारण और पड़ोसी देश नेपाल से सड़क संपर्क टूट गया है। मोतिहारी की सभी नदियां उफान पर हैं। मधुबनी में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी भयावह रही। कमला बलान, कोसी व अन्य नदियों के जलस्तर में तेजी है।

Image result for dangerous weather

दरभंगा में कमला नदी का तटबंध टूटने के बाद सोमवार को जिले के नए हिस्सों को भी बाढ़ के पानी ने अपनी चपेट में ले लिया। बारिश के कारण हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर, करनाल और यमुनानगर जिलों में भी जनजीवन बेहाल हो गया है। पंजाब में आने वाले चार दिनों में जोरदार बारिश की संभावना है। उत्‍तर प्रदेश में कई जिलों में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। आबादी पर बाढ़ और कटान का संकट गहरा गया है। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में बारिश से भूस्‍खलन का खतरा बना हुआ है। असम में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा नीत राज्य सरकार बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से निपटने में विफल रही है। दिल्ली में सोमवार को जोरदार बारिश हुई।

Latest News

World News