Trending News

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारतीय क्षेत्र में मौसम बदला

[Edited By: Rajendra]

Monday, 13th February , 2023 01:15 pm

बीते एक हफ्ते से ठंड कम हो गई थी। लोगों ने गर्म कपड़े धुलकर वापस रख दिए थे। लेकिन आज वो दोबारा बाहर आ गए। सर्द हवाओं के कारण पारा काफी गिर गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारतीय क्षेत्र में मौसम बदला है। कुछ क्षेत्रों में फरवरी की शुरुआत से ही गर्मी महसूस हो रही थी। हम यहां पर एक और रिपोर्ट का जिक्र करेंगे जिसमें कहा गया था कि इस साल भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

अभी जो डेटा सामने आया है उसमें अल नीनो का जलवायु पैटर्न इसी ओर इशार कर रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ दिन और इंतजार करना होगा। अगर यह पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा तो इसका असर न सिर्फ अधिक तापमान पर होगा बल्कि मानसून भी प्रभावित हो जाएगा।

अभी 20 kmph की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं। आगे आने वाले दिनों में ये आंकड़ा 30 तक जाएगा जिससे हवाएं और तेज चलने का अनुमान है। हवाओं का जो डायेरक्शन है वो इशारा कर रहा है कि आगे आने वाले दिनों में पहाड़ों से उठकर ये हवाएं उत्तरी भारत का पारा गिराएगी। बीते दो दिनों से सर्द हवाओं के पीछे पर्वतीय राज्यों में बारिश और बर्फबारी अहम कारण हैं।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिससे यहां के मौसम में ठंड का अहसास हो रहा है। रविवार के मुकाबले सोमवार को तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज हवाएं चली हैं। जबकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस वजह से यूपी समेत कई राज्य में गर्मी का असर देखा जा सकता है, क्योंकि प्रदेश में दिन में तेज धूप निकल रही है और यहां तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि राज्य में सुबह- शाम अब भी हल्की ठंड पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यहां दिन के समय तेज हवाएं चलने का अमुमान है। वहीं कानपुर में तापमान 13 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। यहां भी दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। संगम नगरी प्रयागराज में भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। वाराणसी में तापमान 14 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यहां भी दिन के समय चलने वाली तेज हवाएं थोड़ी सर्दी बढ़ा सकती हैं।

मौसम विभाग ने गोरखपुर में भी दिन के तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं बस्ती में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। राम नगरी अयोध्या में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां तापमान 15 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं आगरा में पूरे दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है। यहां न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बरेली में तापमान 14 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यहां भी दिन के वक्त तेज हवाएं चलेंगी। अलीगढ़ में भी तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

मेरठ में भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही यहां का तापमान 14 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा में पूरे दिन मौसम साफ रहने का अनुमान है। नोएडा और गाजियाबाद में भी पूरे दिन तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां का तापमान 14 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं नोएडा में तापमान 15 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

वहीं, उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क है। हालांकि, ज्यादातर क्षेत्रों में धूप भी खिल रही है। लेकिन सर्द हवाओं ने अचानक ही ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी व बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं, असम और नगालैंड में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों के दौरान 30 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, देश के बाकी राज्यों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा।

 

Latest News

World News