Trending News

उत्तर प्रदेश में कोरोना मचा रहा है कोहराम, 24 घंटे में सामने आए 37,238 नए केस

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 23rd April , 2021 05:06 pm

लखनऊ-कोरोना संक्रमण अब पूरे उत्तर प्रदेश में कोहराम मचा रहा है । बीते 24 घंटे में ही उत्तर प्रदेश में 37,238 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं 199 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। वहीं राजधानी लखनऊ में 5,682 नए संक्रमित मरीज सामने आए।

इस बारे में प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार तक प्रदेश में 2,25,236 सैंपलों की जांच की जा चुकी थी और अब तक कुल 3,93,00,000 सैंपल जांचे गए हैं। पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है और इनमें से 18,77,291 लोगों को दूसरी डोज भी दे दी गई है।

वहीं प्रदेश में 24 घंटे में करीब 22,566 लोग इस वायरस को हरा कर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। लखनऊ की बात की जाए तो यहां पर 7,165 लोगों ने कोरोना को मात दी है। नवीन सहगल ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा। इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 34379 मामले सामने आए थे।

Latest News

World News