Trending News

सुनील शेट्टी का बड़े पर्दे पर कमबैक, पहली बार कुछ इस अंदाज में दिखेंगे

[Edited By: Admin]

Wednesday, 31st July , 2019 04:22 pm

फिल्म 'पहलवान' से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्हें इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा में अपना लुक बेहद पसंद है। रेसलिंग कोच के रूप में सुनील का लुक मंगलवार को साझा किया गया। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी 90 के दशक के जानेमाने स्टार रह चुके हैं। उन्होंने कई बेहतरीन और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। सुनील शेट्टी कई सालों से इंडस्ट्री से गायब हैं। फैन्स उन्हें बहुत मिस करते हैं। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा और उनके बेटे अहान शेट्टी भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। और रही बात सुनील शेट्टी की तो वो भी बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं।


अभिनेता सुनील शेट्टी का कहना है कि उन्हें इस कन्नड़ एक्शन ड्रामा में अपना लुक बेहद पसंद है। रेसलिंग कोच के रूप में सुनील का लुक मंगलवार को साझा किया गया, जिसमें अभिनेता देसी वेशभूषा में दबंग अवतार में नजर आ रहे हैं।

सुनील ने प्रशंसकों को दोहरी खुशी देते हुए फिल्म का टाइटल गीत 'जय हो पहलवान' भी रिलीज किया। इस गाने में वह कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप के साथ कदमताल मिलाते नजर आ रहे हैं।  सुनील ने कहा, "मुझे अपना यह लुक बहुत पसंद है. यह जनता के बीच वापस जाने और जनता के खेल के बारे में है, जो कुश्ती है।" 

अभिनेता ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह उनकी पहली कन्नड़ फिल्म है। फिल्म हिंदी,तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इसके 12 सितंबर को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest News

World News