Trending News

उत्तर प्रदेश वासियों को जल्द उमस और गर्मी से राहत मिलेंगी

[Edited By: Rajendra]

Saturday, 22nd July , 2023 01:26 pm

IMD ने नया अपडेट जारी किया है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। एक बार फिर मई और जून जैसी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी आई है। यूपी के 10 जिलों में मानसून दोबारा एक्टिव हो गया है। इन जिलों में तूफानी बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी की गई है। IMD भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कुछ जिलों में मानसून दोबारा एक्टिव हो गया। जिससे भीषण गर्मी और तपिश की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून के दोबारा एक्टिव होने से इन जिलों में तूफानी बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश वासियों को जल्द उमस और गर्मी से राहत मिलने वाला है। 24 जुलाई से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार से मानसून के फिर से सक्रिय होते ही बारिश का अगला दौर शुरू होने का अनुमान है।आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज आगरा लखनऊ में आज दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन 24 जुलाई के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है। लखनऊ में रविवार को बौछारें पड़ सकती है।

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 22 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ एक दो जगहों पर हल्की बारिश व बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 23 जुलाई को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में एक दो स्थान पर बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। 24 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।वही 25, 26 और 27 जुलाई को लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 25 जुलाई को भी दोनो हिस्सों में एक दो स्थानों पर तेज बारिश का अलर्ट है।

भारतीय मौसम विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर सहित यूपी के 10 जिलों में कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया है। पूरी यूपी में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। शुक्रवार को दिन में निकली तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। इसी बीच मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। यूपी के 10 जिलों में मानसून के दोबारा एक्टिव होने से मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया गया है। बीते करीब 5 दिनों से तापमान 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यूपी के अन्य स्थानों पर अगले 48 घंटे में लोगों को एक बार उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित आसपास के जिलों में जुलाई माह बीतने के कगार पर औसत से कम बारिश हुई है। फिर भी नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा और सरयू नदी पूरे उफान पर है। प्रशासन के अधिकारी संभावित बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी में जुट गए। बाढ़ से लोगों को जागरूक करने के लिए आज पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। IMD ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर खासतौर से पक्के मकानों में आश्रय ले। जर्जर मकानों में ना रहे। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बिजली के तार खंभों ऊंचे स्थान पर ना रहे। चार पहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं, तो खुले आसमान के नीचे गाड़ी का शीशा लाक कर बारिश होने तक खड़े हो जाएं।

बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, बाराबंकी, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, बागपत, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में भारतीय मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी जारी किया है। तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना : यूपी में सबसे अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ी है। जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़त दर्ज की गई है।

Latest News

World News