Trending News

महाराष्ट्र के पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत, जानिए हादसे के कारण

[Edited By: Admin]

Saturday, 29th June , 2019 11:35 am

महाराष्ट्र में पुणे के कोंढवा में एक सोसाइटी की दीवार गिर गई। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जिसमें चार बच्चे भी शामिल हैं। इस दुर्घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

Image


मिली जानकारी के अनुसार, दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ के जवान पहुंच चुके हैं।  मिली जानकारी के अनुसार, दीवार मोटी और भारी थी, जिसके ढहने से लोग उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। दीवार गिरते ही लोगों के बीच हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ के जवान पहुंच चुके हैं।

View image on Twitter

दीवार के मलबे से निकाले जा रहे शव 

शवों को दीवार के मलबे से निकाला जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण दीवार के आसपास की मिट्टी और जमीन काफी गिली हो गई थी। दीवार के दूसरे किनारे झुग्गियां थी, जिनमें लोग सो रहे थे। सोए अवस्था में ही दीवार गिरी और लोग उसमें दबे रह गए।

पुणे के जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि भारी वर्षा के कारण दीवार ढह गई थी। इस घटना में कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। 15 लोगों की मौत छोटा मामला नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के मजदूर थे। सरकार प्रभावित लोगों को मदद कर रही है।  पुणे के पुलिस कमिश्नर के वेंकटेशम ने कहा कि हमारी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

World News