Trending News

माघ पूर्णिमा पर लगाई गई आस्था की डुबकी, देखिए तस्वीरें, प्रयागराज में हेलिकॉप्टर से बरसे फूल

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 27th February , 2021 12:34 pm

प्रयागराज-माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा में स्नान के लिए आज श्रद्धालुओं का हुजूम प्रयागराज में उमड़ पड़ा है। सुबह से ही लोग त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। लोग स्नान के बाद दान-पुण्य और पूजा पाठ कर रहे हैं। इस मौके पर प्रयागराज जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए। यह पुष्पवर्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से करवाई जा रही है। माघ मेले का आज पांचवां और अंतिम महत्वपूर्ण स्नान है। आज ही संगम की रेत पर लगने वाले कल्पवास का समापन होना है। इससे पहले मौनी अमावस्या पर भी संगम पर पुष्पवर्षा की गई थी। तब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी गंगा में डुबकी लगाई थी। यूपी सरकार ने गंगा स्नान की तस्वीरें भी साझा की हैं।

आज यानी 27 फरवरी, शनिवार को माघ पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में माघ मास के शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन स्ना तथा दान का विशेष महत्व है। सुबह से देश के तीर्थ स्थलों और पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाए जाने का दौर जारी है। प्रयागराज और हरिद्वार में विशेष उत्साह है। स्नान ध्यान के बाद पूजा की जा रही है और दान धर्म किया जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ व दान करने से जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है। पंचाग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 26 फरवरी को दिन में 3:50 बजे से शुरू होकर 27 फरवरी को दिन में 1:45 बजे तक रहेंगी।

यूपी के प्रयागराज में खास उत्साह: उत्तर प्रदेश में गंगा तटों पर भक्तों के स्नान का क्रम आज तड़के सुबह से जारी है। वहीं प्रयागराज में अलग ही रंग दिखाई दे रहा है। यहां प्रशासन ने त्रिवेणी तट पर स्ना कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की

यहां देंखे तस्वीरें

 

Latest News

World News