Trending News

अब देश में सड़कों पर नहीं चलेगी कार हवा में उड़ेगी, जानिए कैसे?

[Edited By: Shashank]

Thursday, 23rd September , 2021 05:31 pm

अब देश में सड़कों पर नहीं चलेगी कार हवा में उड़ेगी, जानिए कैसे?

ट्रैफिक हो या सड़क ख़राब हो आपने हसी मजाक में कहा होगा कि काश गाड़ी उड़ा सकते अब ऐसा भविष्य में हो सकता है। चेन्नई स्थित एक भारतीय स्टार्ट-अप ने एशिया की पहली उड़ने वाली कार का निर्माण किया है। उड़ने वाली कार को नागरिक उड्डयन मंत्री ने दुनिया के सामने पेश किया। चेन्नई स्थित स्टार्टअप के युवाओं की टीम द्वारा एशिया की पहली हाइब्रिड उड़ने वाली कार को देश का भविष्य बेहतर करने के लिए डिजाइन किया है। इसकी जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर के जरिए दी है। नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि देश की पहली उड़ने वाली यानि फ्लाइंग कार के प्रारूप से चेन्नई स्थित स्टार्टअप की युवा टीम ने रूबरू कराया साथ ही इन कार का उपयोग आने वाले दौर में कार्गो ट्रांसपोर्ट और आपातकालीन सेवाएं देने के लिए भी किया जा सकता है।

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, उन्हें यह कांसेप्ट बेहद पसंद आया है और वो इसे देखकर काफी खुश है। विनाटा ऐरोमोबिलिटी चेन्नई स्थित स्टार्टअप 5 अक्टूबर को लंदन में अपनी उड़ने वाली कार के लांच के लिए सम्पूण रूप से तैयार है। अर्बन एयर मोबिलिटी जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय देशों में एक व्यावसायिक वास्तविकता बनने की उम्मीद है। बोइंग और एयरबस जैसे स्थापित कंपनियों ने जापान में फ्लाइंग टैक्सियों को वास्तविकता बनाने के लिए हाथ मिलाया है। जबकि लॉकहीड मार्टिन और उबर भी तकनीक को बाजार में लाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

फ्लाइंग कार की विशेषताए

फ्लाइंग कार में एक समय में दो लोग के लिए जगह है और यह 120 किमी/घंटे की अधिकतम रफ़्तार से चल सकेगी। अधिकतम 3000 फ़ीट तक की ऊँचाई के और 60 मिनट तक एक समय में उड़ने की क्षमता होने की बात कही गई है। फ्लाइंग कार बायो फ्यूल से चलेगी और नई विनाटा की फ्लाइंग कार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन पैनल हैं। विनता का कहना है कि इसने वाहन को उड़ान के साथ-साथ सड़कों पर ड्राइविंग के दौरान अधिक आकर्षक अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया है। यह देखने में भी काफी आकर्षक है। इसमें जीपीएस ट्रैकर, पैनोरमिक विंडो कैनोपी, ऑनलाइन मनोरंजन प्रणाली सहित कई विषेशताओं से लैस है।

 

Latest News

World News