Trending News

मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी-दिल्ली समेत इन सभी राज्यों के लिए मुश्किल भरे होंगे अगले कई दिन

[Edited By: Admin]

Saturday, 6th July , 2019 12:14 pm

यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के करोड़ों लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। यहां पर मानसून ने दस्तक दे दी है।  सुबह के समय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। आज उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अपना अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली।

Image result for बारिश

इसी के साथ ही मानसून 2019 उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र दिल्ली के प्रमुख और मौसम विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली समेत पूरे परिक्षेत्र में शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश हुई। इसके बाद मौसम विभाग ने सुबह 8:30 बजे मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा कर दी। आने वाले दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

चार डिग्री से अधिक गिरा पारा : दिल्ली में मानसून की दस्तक के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सिलय से अधिक नीचे गिरा। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

वहीं, शुकव्रार को 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे है। विभाग का कहना है कि अभी दिल्ली के अधिकतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है और शनिवार को 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Image result for बारिश
 

उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश से राहत जारी रहेगा सिलसिला

Image result for बारिश

लखनऊ में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश से शहरवासियों ने राहत की सांस ली। उमसभरी गर्मी से परेशान लोगोंको तापमान कम होने से सुकून मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का यह सिलसिला नौ जुलाईतक जारी रह सकता है।

अगले 24 घंटोंके दौरान पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश में अब तक मानसून की बारिश 59 फीसदी कम हुई है। मौसम निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि एक जून से पांच जुलाई के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में कुल 50 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 59 फीसदी कम है।

पूर्वी उप्र में अब तक 55 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 60 फीसदी कम है, जबकि पश्चिमी यूपी में 42 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 58 फीसदी कम है। मानसून के मेहरबान होने में हुए विलम्ब से यूपी के किसानों की चिन्ता बढ़ गयी है। 

Image result for बारिश

उत्तराखंड में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Image result for बारिश


देहरादून । राजधानी में शुक्रवार को आधे दिन हल्की बारिश रही और आधे दिन धूप। सुबह से दोपहर तक शहर के विभिन्न इलाकों में रुक रुक कर हल्की बारिश होती रही। दोपहर दो बजे के बाद धूप खिल आई। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और यूएसनगर में छह, सात और आठ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 


दून में अब गर्मी से काफी राहत है। उमस से भी राहत है। शुक्रवार को दिन में हुई बारिश से तापमान 33 डिग्री से 31 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार, रविवार और सोमवार को दून समेत कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में 115.6 एमएम से 204.4 एमएम तक पानी बरस सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस दौरान इन पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से एहतियात बरतने की सलाह दी है। साथ ही जिला प्रशासन को भी गाइडलाइन भेज दी है।

Latest News

World News