Trending News

फरवरी महीने के लिए जारी हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम, यहां चेक करें

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 2nd February , 2021 12:45 pm

लखनऊ-तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव न कर उपभोक्ताओं को राहत दी है। हालांकि, 19 किलो का व्यवसायिक सिलेंडर 190 रुपये महंगा हुआ है। मासिक रेट रिवीजन के बाद सोमवार से राजधानी में बदली बिक्री दर लागू हो गई। बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) और पांच किलो वाला सिलेंडर पहले की तरह 732और 270.50 रुपये में मिलेगा।

वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1433 की जगह 1623 रुपये में मिलेगा। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम जनवरी में भी बढ़ाए गए थे। जनवरी में इसमें 56 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। नवंबर के बाद दिसंबर में दो बार कीमतें बढ़ाई गई थीं।

ऐसे चेक करें एलपीजी की कीमत
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।

Latest News

World News