Trending News

शोपियां एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने लश्कर के 4 आतंकी मार गिराया, सेना का एक जवान भी घायल

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 22nd March , 2021 11:06 am

श्रीनगर- जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद सेना के जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया। ये मुठभेड़ शोपियां के मनिहाल इलाके में हुई। वहीं मारे गए आतंकियों की अभी पहचान लश्कर के आतंकियों के तौर पर हुई है। बता दें कि सुरक्षाबलों को शोपियां के मनिहाल गांव में लश्वर के चार आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया और चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

सुबह पहले दो आतंकियों के मारे जाने की खबर आयी थी। लेकिन सुरक्षाबलों ने इसके बाद भी ऑपरेशन जारी रखा और दो और आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और तीन पिस्टल बरामद हुई हैं। मुठभेड़ में सेना का जवाब घायल हुआ है।

जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि, ''शोपियां में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर ए तोएबा से जुड़े हैं।' उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के मनिहाल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। जिसके बाद आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाबलों ने मुहंतोड़ जवाब दिया।

Latest News

World News