Trending News

मुंबईवासियों पर भारी बारिश का असर, बाकी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी

[Edited By: Admin]

Monday, 29th July , 2019 01:55 pm

इन दिनों मुंबईवासी भारी बारिश से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था जिसे अब ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया गया है। विभाग ने ठाणे और पालघर समेत कुछ इलाकों में सोमवार को भारी से ज्‍यादा भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्‍ली-एनसीआर के इलाकों में भी गरज चमक के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

Image result for mumbai rain

वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग सहित कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी सूबे के 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी से ज्‍यादा भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Related image

गुजरात में मछुआरों को एक अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। राज्य आपदा अभियान केंद्र के मुताबिक, रविवार को वलसाड के कपराडा, भरूच के नेतरंग और गुरुदेश्वर में 54, 48 और 34 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई।

Image result for mumbai rain

मुंबई में शनिवार दोपहर को 219 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी मुंबई, ठाणे और उत्तर कोंकण इलाके में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मुंबई से 100 किमी दूर बदलापुर-वांगनी के बीच बाढ़ के चलते महालक्ष्मी एक्सप्रेस में फंसे 900 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया था। ठाणे के एक पेट्रोल पंप और रिजॉर्ट में फंसे 115 लोगों को वायुसेना ने हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया। महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 43.7 सेमी बारिश माथेरान में हुई।

Image result for mumbai rain

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद
हिमाचल के मंडी में भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 3 जगह भूस्खलन हो गया। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लगी हैं। इनमें बड़ी संख्या में पयर्टक फंसे हैं। राज्य में भूस्खलन के चलते 53 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें से 36 सड़कें मंडी और 17 सड़कें शिमला क्षेत्र में बंद हैं। राजस्थान के टोंक में सबसे ज्यादा 84 मिमी बारिश हुई है। अजमेर में 64 मिमी, कोटा में 63 मिमी और जयपुर में 39 मिमी बारिश हुई। चूरू में घरों और दुकानों में पानी भर गया है।

Image result for mumbai rain

मध्य प्रदेश में एक दिन में 64.6 मिमी बारिश
मध्य प्रदेश के 26 जिले शनिवार को भारी बारिश हुई। भोपाल में शनिवार सुबह 8:30 बजे से रात 11:30 बजे तक 64.6 मिमी बारिश हुई। इस सीजन में दूसरी बार एक दिन में (3 जुलाई को 118 मिमी) इतनी बारिश हुई। देर रात कई स्थानों पर घुटनों तक पानी भर गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा 215 मिमी बारिश मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ और 140 मिमी कयामपुर में दर्ज की गई। मल्हारगढ़ में एक दिन ही में एक महीने का पानी बरस गया। यहां एक महीने में औसत 826.5 मिमी बारिश होती है।

Image result for mumbai rain

महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत 15 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट किया है। अरब सागर में 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, इससे गुजरात, महाराष्ट्र में अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए। कश्मीर के कठुआ, डोडा में जलभराव हुआ। जम्मू एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया। वहीं, असम के 31 जिलों में 57 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

Image result for mumbai rain

दिल्ली में अभी 30% कम बारिश
मानसून आए 57 दिन हो गए हैं, लेकिन देश में अभी तक 14% कम बारिश हुई है। 1 जून से 27 जुलाई तक देश में 355.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 413.7 मिमी होनी चाहिए थी। दिल्ली में 30%, राजस्थान में 7%, हरियाणा में 24%, मध्यप्रदेश में 11%, उत्तर प्रदेश में 1% और झारखंड में 38% कम बारिश हुई है।

Latest News

World News