Trending News

महाकुंभ का पहला शाही स्नान. हरकी पैड़ी पर अखाड़ों के संतों ने लगाई आस्था की डुबकी

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 11th March , 2021 12:05 pm

महाशिवरात्रि के दिन आज हरिद्वार में महाकुंभ का पहला शाही स्नान है, इसलिए आज जूना अखाड़ा, आह्वान अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा करीब 11 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करने के लिए पहुंच गए।  संतों के स्नान से पहले सुबह करीब सात बजे हरकी पैड़ी घाट खाली करवा दिया गया।

सुबह 10 बजे से अखाड़ों के संतों ने स्नान करना शुरू किया। श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र छोड़कर अन्य घाटों पर स्नान कर रहे हैं।सबसे पहले जूना अखाड़ा के संतों ने स्नान किया।

आह्वन अखाड़ा स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचा। इसके बाद आह्वान अखाड़े और फिर किन्नर अखाड़े ने शाही स्नान किया। किन्नर अखाड़ा पहली बार हरिद्वार कुंभ में शामिल हो रहा है। शाही स्नान के लिए उत्तराखंड पुलिस के बैंड ने नमो शिवाय की धुन बजाकर साधुओं का स्वागत किया। हर की पौड़ी पर आज सिर्फ साधु-संत ही स्नान कर रहे हैं। रथों पर सवार होकर अखाड़ों के आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर हरकी पैड़ी पहुंचे। शाम 6:30 बजे तक दसनामी सन्यासी अखाड़ों के साधु संत महामंडलेश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्नान करेंगे।

जूना, आह्वान, अग्नि और किन्नर अखाड़ों के संत स्नान कर अपने छावनियों में चले गए हैं। हरकी पैड़ी पर पुलिस और पैरामिल्ट्री के सुरक्षा घेरे में संतों को हरकी पैड़ी के घाट तक पहुंचाया गया। जिसके बाद संतों ने स्नान किया। लोगों को उनके नजदीक नहीं जाने दिया गया।

इसके बाद निरंजनी अखाड़ा और आनंद अखाड़ा करीब 1 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा और अटल अखाड़ा करीब 4 बजे हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पर स्नान करेंगे।

नागा-साधुओं के शाही स्नान के लिए आगमन को देखते हुए सुबह 7 बजे तक ही आम श्रद्धालुओं को स्नान करने दिया जाएगा। 7 बजे के बाद हर की पौड़ी क्षेत्र को खाली करवा लिया गया, इसके बाद घाटों की सफाई की गई। इसके बाद यात्री और श्रद्धालुओं के आगमन पर यहां प्रतिबंध लग गया।

महाकुंभ के शाही स्नान को देखते हुए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु संपूर्ण मेला क्षेत्र को 3 सुपर जोन, 9 जोन और 25 सेक्टरों (1 जीआरपी तथा 1 यातायात के सेक्टर सहित) में बांटकर पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है।


सुपर जोन का विवरण
1. प्रथम जोन: हर की पैड़ी
2. द्वितीय जोन: गौरीशंकर
3. तृतीय जोन: ऋषिकेश

जोन का विवरण
1. प्रथम जोन - हर की पैड़ी
सेक्टर: हर की पैड़ी, हरिद्वार, मंशा देवी
2. द्वितीय जोन - गौरीशंकर
सेक्टर: नील धारा, गौरीशंकर

3. तृतीय जोन - भूपतवाला
सेक्टर: भीमगोडा, भूपतवाला, रायवाला, सप्तसरोवर
4. चतुर्थ जोन - पंतद्वीप
सेक्टर : पंतद्वीप, लालजी वाला, रोड़ी, बेलवाला

5. पंचम जोन - कनखल
सेक्टर : कनखल, बैरागी, दक्ष द्वीप

6. षष्ठम जोन - ज्वालापुर क्षेत्र
सेक्टर : ज्वालापुर, रानीपुर, मायापुर
7. सप्तम जोन - ऋषिकेश
सेक्टर : ऋषिकेश, लक्ष्मण झूला, मुनि की रेती, नीलकंठ
8. अष्ठम जोन - यातायात
सेक्टर : संपूर्ण मेला क्षेत्र हाई वे

9. नवम जोन - जीआरपी
सैक्टर : जीआरपी 

आपातकालीन यातायात योजना
मुख्य यातायात व्यवस्था के अलावा 9 आपातकालीन यातायात योजनाएं भी बनाई गई हैं, जिन्हें परिस्थितियों के अनुसार अमल में लाया जाएगा। इसके अलावा किसी भी तरह की आकस्मिक स्थिति आने पर तात्कालिक रूप से सहायता पहुंचाने के लिए निर्धारित मार्गों से अलग 8 प्रशासनिक मार्गों का भी चयन किया गया है।

इसके अलावा संपूर्ण शाही स्नान जुलूस मार्ग के लिए अलग से पुलिस व्यवस्था बनाई गई है। संपूर्ण जुलूस मार्ग की पुलिस व्यवस्था को 1 सुपर जोन, 2 जोन और 4 सेक्टरों में में बांटा गया है।

शाही स्नान जुलूस मार्ग के लिए व्यवस्था

द्वितीय जोन: वाल्मीकि चौक से भूपतवाला बेरियर तक.
तृतीय सेक्टर: वलम चौक से मंशा देवी रज्जू मार्ग तक.
चतुर्थ सेक्टर: मंशा देवी रज्जू मार्ग से भूपतवाला बेरियर तक.

लगभग 18 स्थानों पर रस्सा फोर्स लगाई गई है। साथ ही मेला क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की विध्वंसक वस्तु अथवा अवैध अस्त्र-शस्त्र न ला सके इसके लिए विभिन्न स्थानों में अभिसूचना इकाई की 28 अलग-अलग टीमें हैंड हेल्ड मैटल डिटेक्टर और डोर फ्रेम मैटल डिटेक्टर सहित दिन-रात चैकिंग-फ्रिस्किंग और अभिसूचना संकलन का कार्य करती रहेंगी।

महाशिवरात्रि के लिए पुलिस बल की तैनाती

महाशिवरात्रि के दिन गुरुवार प्रथम शाही स्नान पर्व पर लगने वाला अन्य समस्त पुलिस बल की भी तैनाती की है। नागरिक पुलिस बल (3 पुलिस अधीक्षक, 7 अपर पुलिस अधीक्षक, 19 पुलिस उपाधीक्षक, 39 निरीक्षक, उपनिरीक्षक 278, महिला उपनिरीक्षक 66, हेड कांस्टेबल 199, कॉन्स्टेबल 1969 और महिला कॉन्स्टेबल 310) में तैयार किया गया है। ये सभी ड्यूटियां ब्रीफिंग के बाद शुरू हो गई हैं।

अन्य सुरक्षा के जानकारी

Latest News

World News