[Edited By: Punit tiwari]
Thursday, 11th February , 2021 02:48 pmउत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से जो तबाही मची उसके बाद राहत और बचाव का कार्य लगातार जारी है। अब तक वहां 35 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। इसमें से 10 की ही पहचान हो पाई है। 204 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बुधवार रात को बताया गया था कि JCB मशीनें अब लगातार चल रही हैं। मलबा अब आसानी से निकल रहा है। उत्तराखंड की राज्य सरकार ने आज दोपहर में बताया कि तबाही के बाद अबतक 204 लोग लापता हैं। फिलहाल मिले शवों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। यह पहले 34 थी. इसमें से 10 की पहचान हुई है। तपोवन टनल को किसी तरह खोलने का काम चल रहा है। फिलहाल उसमें काफी रुकावटें आ रही हैं। वहां 20-30 लोग फंसे हो सकते हैं। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चमोली ज़िले के तपोवन का दौरा किया। राज्यपाल ने कहा, “हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। यह प्राकृतिक आपदा है जो किसी के वश में नहीं है. ईश्वर से प्रार्थना है कि अंदर फंसे लोग जल्दी बाहर आएं।”
चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में हमने अपने उत्तराखण्ड पुलिस के दो जांबाज जवानों को खोया है। हेड कांस्टेबल श्री मनोज चौधरी जी और कांस्टेबल श्री बलवीर सिंह गड़िया जी के समर्पण और जज्बे को कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/JEAKU0g3vQ
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) February 10, 2021
वहीं उत्तराखंड में दो पुलिसवालों ने भी हादसे में जान गंवाई। उनके शव बरामद हो चुके हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनके लिए ट्विट किया था। इसमें लिखा, ‘चमोली में आई प्राकृतिक आपदा में हमने अपने उत्तराखण्ड पुलिस के दो जांबाज जवानों को खोया है। हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया के समर्पण और जज्बे को कोटि-कोटि नमन।’