Trending News

बादशाह का नया गाना Fly Out, शहनाज गिल ने अदाओं से फिर बिखेरा जलवा

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 5th March , 2021 03:04 pm

नई दिल्ली-रैपर बादशाह और शहनाज गिल के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आज दोनों का गाना फ्लाइ(Fly) रिलीज हो गया है। इस गाने में शहनाज गिल अवतार नजर आ रहा है। कश्मीर की बर्फीली वादियों में इस गाने को शूट किया गया है। बादशाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है।

बादशाह ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फ्लाइ रिलीज हो गया है। बादशाह के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके गाने की तारीफ की है। गाने को रिलीज हुए अभी 1 घंटा ही हुआ है और इसे 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

शहनाज गिल और बादशाह की जोड़ी को सुपरहिट कहा जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स बादशाह ने लिखे हैं और म्यूजिक डी सोल्जर्स ने दिया है। गाने में शहनाज और बादशाह के साथ उताना अमित भी नजर आ रहे हैं।

 

Latest News

World News