Trending News

महाराष्ट्र में बड़ी लापरवाही आई सामने, 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप के जगह पिलाया सैनिटाइजर

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 2nd February , 2021 02:08 pm

महाराष्ट्र के यवतमाल में पोलियो ड्रॉप वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर 5 साल से कम उम्र वाले 12 बच्चों को तब अस्पताल में भर्ती कराया गया जब उन्हें पोलियो ड्रॉप की जगह हैंड सैनिटाइज़र पिला दिया गया।

बता दें कि रविवार की सुबह यवतमाल की एक ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय पोलियो अभियान चलाया गया। यहां 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह हैंड सेनेटाइजर पिला दिया गया। जिसके बाद इन बच्चों ने देर रात उल्टी और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों की बात कही. तबीयत बिगड़ने पर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यवतमाल जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकृष्णा पांचाल ने बताया कि, यवतमाल में 5 साल की उम्र से कम के 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की बजाय हैंड सैनिटाइज़र दे दिया गया था जिसके बाद उन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चें अब ठीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस गलती के लिए एक स्वास्थ्यकर्मी, एक डॉक्टर और एक आशा वर्कर को निलंबित किया जाएगा। मामले की जांच चल रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

World News