Trending News

चुनाव मैदान में उतरीं अरविंद केजरीवाल की बेटी और पत्नी

[Edited By: Arshi]

Thursday, 10th February , 2022 11:54 am

उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के बीच पंजाब विधान सभा चुनाव (Punjab Assembly Election) को लेकर बड़ी खबर आ रही है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल (Arvind Kejriwal Wife Sunita Kejriwal) चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचेंगी.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ उनकी बेटी भी चुनाव प्रचार करेंगी. बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सभा में शामिल होंगी.

आप (AAP) के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) 11 फरवरी को धुरी में महिलाओं से संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनकी बेटी शामिल होंगी. बताया जा रहा है कि दोनों भगवंत मान की मां और बहन के साथ प्रचार भी करेंगी.आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) की संगरूर जिले की धुरी विधान सभा सीट से चुनावी मैदान में हैं.मान को संगरूर लोकसभा सीट से जनता का भरपूर समर्थन मिलता रहा है, इसलिए संगरूर जिले की धुरी सीट से पार्टी मान को चुनावी मैदान में उतार सकती है.

एक बड़े हास्य कलाकार रहे मान ने 2011 में राजनीति में आने का फैसला किया, जिसके 2012 में भगवंत मान ने पंजाब की लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद से टिकट दिया. हालांकि इस बार भी भगवंत मान सुखबीर सिंह बादल के सामने 18,500 वोट से चुनाव हार गए. इस बीच मान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से जीत हासिल की. पंजाब की 117 विधान सभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. वोटों की गिनती दस मार्च को की जाएगी. चुनाव आयोग ने गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti) के मद्देनजर राजनीतिक दलों का पंजाब में 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को मतदान कराने का आग्रह स्वीकार कर लिया.

Latest News

World News