Trending News

देखिए लॉकडाउन में 7 मजदूरों के दर्द की कहानी है '1232 KMS'

[Edited By: Punit tiwari]

Wednesday, 17th March , 2021 04:26 pm

नई दिल्ली- भारत में कोरोना काल में हुई लॉकडाउन ने सभी को तोड़ रख दिया । कई लोगों को शहर छोड़ना पड़ा तो कई की नौकरियां चली गई, कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के लोगों को बहुत परेशानियां दी हैं। एक साल बाद भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है। पिछले साल 24 मार्च 2020 को पूरे भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी। यह लॉकडाउन 2 महीने से ज्यादा तक चला था और इस दौरान बहुत से लोग दाने-दाने के लिए मोहताज हो गए थे।

अब इस मुद्दे पर एक फिल्म पत्रकार विनोद कापड़ी ने बनाई है। फिल्म का नाम '1232 KM' है और इसमें प्रवासी मजदूरों का दर्द दिखाया गया है। वहीं ये फिल्म भी 25 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म का नाम एक मजदूर की कहानी पर रखा गया है जो 1232 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद अपने घर पहुंचते हैं। इस फिल्म में विनोद कापड़ी ने काफी ऑरिजनल फुटेज का इस्तेमाल किया है इसलिए इसे फीचर फिल्म से ज्यादा डॉक्यूमेंट्री फिल्म कहना बेहतर होगा।

इस डॉक्यूमेंट्री में हमें 7 प्रवासी मजदूरों की कहानी दिखाई गई है। जिन्होंने दिल्ली से लेकर बिहार तक अपनी साईकिल से का सफर पूरा किया था। जो 1000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी है। इस फिल्म के निर्माता ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और मेरालता फिल्म्स है। इस फिल्म के संगीत को गुलजार के बोल के साथ सजाया गया है। जहां इन्हें कंपोज विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर में हमें सुखविंदर सिंह की आवाज सुनाई देती है।

इससे पहले विनोद फीचर फिल्म 'मिस टनकपुर हाजिर हो' का डायरेक्शन कर चुके हैं। इस फिल्म में ओम पुरी, अन्नू कपूर, रवि किशन, संजय मिश्रा और ऋषिता भट्ट जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। '1232 KM' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 मार्च को रिलीज होगी।

बता दें 24 मार्च 2020 का दिन लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं, जब पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की थी। हालांकि पिछले साल 24 मार्च को भारत में मात्र 37 मामले थे, जबकि एक दिन पहले 23 मार्च को 103 मामले थे। लेकिन, लगभग एक साल बाद वही मार्च का महीना है और कोरोना वायरस के केस दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। 12 मार्च 2021 के दिन ही भारत में 24 हजार 882 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 140 लोगों की मौत हो गई।

Latest News

World News