Trending News

यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर योगी सरकार सख्त, जाने क्या दिए गए नए निर्देश ?

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 12th April , 2021 06:19 pm

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नगर निकायों के मेयर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की।

वहीं उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कोविड अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की उपलब्धता के आदेश मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन 1,50,000 RT-PCR टेस्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज अब तक 75,76,365 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 12,70,243 लोगों को लगाई जा चुकी है। 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि राज्य में मरीजों के लिए अस्पताल में बेड की कमी नहीं हो। मुख्यमंत्री ने कोविड की स्थिति का प्रबंधन करने के लिए निजी अस्पतालों और प्रयोगशालाओं की मदद लेने का सुझाव दिया। साथ ही अधिकारियों को प्रदेश में RT-PCR परीक्षण की क्षमता 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों के लिए 15 मिनट में एम्बुलेंस के लिए प्रतिक्रिया समय निर्धारित किया है। साथ ही एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र को महामारी के खिलाफ लड़ाई का केंद्र बिंदु बनाने और इसकी गतिविधि की एक-एक निगरानी रखने पर जोर दिया।

Latest News

World News