Trending News

क्या शिवपाल की यमुना मिलेगी अखिलेश की गंगा में और बनाएगी चुनावी संगम ?

[Edited By: Shashank]

Tuesday, 12th October , 2021 01:01 pm

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र मंगलवार 12 अक्टूबर को चाचा शिवपाल यमुना किनारे से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा और भतीजा अखिलेश गंगा किनारे से समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा का आरम्भ करेंगे,  गंगा किनारे से शुरू होने वाली समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा चार जिलों से होकर गुजरेंगी। आज जाजमऊ और नौबस्ता में स्वागत समारोह के बाद घाटमपुर में अखिलेश एक जन सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद अखिलेश का विजय रथ हमीरपुर जायेगा। यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन कालपी जालौन के बाद कानपुर देहात में भी सभा रखी गयी है। सपाईयों ने कई स्वागत द्वार बनवाये है, जिनमें अखिलेश के स्वागत में हजारों कार्यकर्तायों की भीड़ लाने की ज़िम्मेदारी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को सौपी गयी है। 2012 के विधानसभा चुनाव में कानपुर शहर, देहात से लेकर हमीरपुर और जालौन में सबसे ज्यादा सीटें सपा के हिस्से आई थी। विजय रथ यात्रा के के रास्ते सपा एक बार से वही मुकाम हासिल करना चाहती है।

अब बात करते है प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन की यात्रा 403 विधानसभाओं में जाकर प्रदेश की सरकार के खिलाफ शंखनाद करेंगी।सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा 7 चरणों में होगी, 27 नवम्बर को इस यात्रा का समापन अमेठी में होगा। रथ यात्रा का प्रत्येक चरण 5 से 7 दिन का होगा। प्रत्येक चरण के बाद 4 से 5 दिन का गैप रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे। इस दौरान वहां पर 101 ब्राह्मण शंखनाद की ध्वनि से वातावरण में भक्ति का रस घोलेंगे। सुबह 9 बजे बांके बिहारी के दर्शन, इसके बाद 12 बजे रथयात्रा शुरू होगी। इस दौरान जब पार्टी के महाशचिव आदित्य यादव से पूछा गया कि 12 को ही अखिलेश यादव भी यात्रा शुरू कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं, सपा बड़ी राजनैतिक पार्टी है। नेता जी और शिवपाल यादव ने उसे अपने खून पसीने से सींचा है।

Latest News

World News