पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत हर एक नागरिकों मे आक्रोश है, हमले मे मारे गए लोगो के परिजनों से बदले की गुहार लगाई है, जिसके बाद सरकार का फैसले लिए है, केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। तो सबसे पहले गलत तरीके पाकिस्तान की सीमा पाार कर आई सीमा हैदर सुर्खियों मे बनी हुई,
बता दें पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने को कहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़कर पाकिस्तान जाना होगा? दरअसल पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश की थी और अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ दिल्ली में रह रही है. पब्जी खेलते-खेलते दोनों में प्यार हुआ और सीमा भारत आ गई. अब सवाल यह भी है कि पिछले माह पैदा हुई उनकी बच्ची का क्या होगा क्या उसको नागरिकता मिलेगी।
क्या सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान? इस सवाल पर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। कई यूजर्स सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की सलाह दे रहे हैं। कई यूजर्स दावा करते नजर आ रहे हैं कि सीमा हैदर को अब भारत छोड़ना होगा। कुछ यूजर सीमा हैदर को स्टार बनाने पर नाराजगी जता रहे हैं। अब सबकी निगाहें सरकार के अगले कदम पर है। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर यह भी लिख रहे हैं, ‘सीमा हैदर को पाकिस्तान शायद ही जाना पड़े। पहली वजह यह बताई जा रही है कि भारत सरकार ने वीजा रद्द करने की बात कही है जबकि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते देश में आईं थीं, वीजा लेकर नहीं।
हैदर के मामले में पुलिस का कहना है कि जो पाकिस्तान नागरिक वैध तरीके से भारत आए हैं उन्हें पाकिस्तान जाने को कह दिया गया है, लेकिन सीमा हैदर अवैध तरीके से भारत में आई है उस पर मामला दर्ज है। जब तक मुकदमा चलेगा वह भारत में ही रहेगी। उस पर यह नियम लागू नहीं होगा। यह जानकारी रबूपुरा उप निरीक्षक हरेंद्र मलिक ने दी है। वही सीमा के वकील एपी सिंह ने कहा, “सीमा हैदर अदालत के आदेश का पूरी तरह से पालन कर रही है और आगे भी करेगी। वह खुद भी इस आतंकी घटना से दुखी है। वह अपने बच्चों के साथ शरण के आधार पर है। यही हालात उसके साथ भी थे और आज भी पाकिस्तान के लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत के बाद भारत सरकार ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा फैसला लेते हुए सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को दी जा रही सुविधा समाप्त कर दी है। इस निर्णय के अनुसार अब पाकिस्तानी नागरिक इस छूट के अंतर्गत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे। अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को इस रास्ते से लौटने के लिए 1 मई तक का वक्त दिया गया है। पाकिस्तानी नागरिक अब भारत दौरा नहीं कर सकेंगे। भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं।