- वीर जावानो का काफिला
- काफिले से टकराई थी मौत की कार
- वेलेंटाइन पर 40 जवानों का बलिदान
14 फरवरी वेलेंटाइन का वो दिन देश के लिए सदमे से कम नही था। आज उस पुलवामा हमले के 6 साल पूरे हो चुके हैं. जब 14 फरवरी 2019 को CRPF की करीब 78 बसें 2500 जवानों को लेकर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे से गुजर रही थीं। तभी एक मौत की कार जवानों के काफिले से जा टकराती है। विस्फोट इतना तेज होता है कि सुरक्षाबलों को लेकर जा रही 2 बसों के परखच्चे उड़ जाते है इस हादसे में 40 जवान शहीद हो गए थे.
हादसा इतना खौफनाक था जिसे देश लोग हैरान रह गए थे, सड़क पर चारों तरफ धुआं ही धुंआ सड़को पर खून, इस दिल दहला देने वाले हमले में 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हमला इतना भयानक था कि कई वीर जवानों के शवों की पहचान भी मुश्किल हो गई थी.

शहीद CRPF जवानों की आधिकारिक सूची के अनुसार, शहीद होने वालों में महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश ओडिशा और पश्चिम बंगाल तथा जम्मू-कश्मीर के जवान शामिल थे. इनमे से सबसे अधिक हताहतों की संख्या उत्तर प्रदेश से 12 बताई गई थी. शहीद सीआरपीएफ जवानों में से 4 पंजाब के थे और 5 राजस्थान के थे।
14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले मे शहीद हुए जवानों की पूरी लिस्ट देखें

प्रदीप कुमार (उत्तर प्रदेश) राम वकील (उत्तर प्रदेश) पंकज कुमार त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) रमेश यादव (उत्तर प्रदेश) विजय कु. मौर्य (उत्तर प्रदेश) अमित कुमार (उत्तर प्रदेश) मोहन लाल (उत्तराखंड) जयमल सिंह (पंजाब) तिलक राज (हिमाचल प्रदेश) रोहिताश लांबा (राजस्थान) विजय सोरेंग (झारखंड) वसंत कुमार वीवी (केरल) सुब्रमण्यम जी (तमिलनाडु) मनोज कुमार बेहरा (ओडिशा) मानेश्वर बसुमतारी (असम) जीडी गुरु एच (कर्नाटक) नारायण लाल गुर्जर (राजस्थान) महेश कुमार (उत्तर प्रदेश) हेमराज मीणा (राजस्थान सुखजिंदर सिंह (पंजाब)) पीके साहू (ओडिशा) संजय राजपूत (महाराष्ट्र) कौशल कुमार रावत (उत्तर प्रदेश) जीत राम (राजस्थान) नसीर अहमद (जम्मू-कश्मीर) प्रदीप सिंह (उत्तर प्रदेश) कुलविंदर सिंह (पंजाब) सुदीप विश्वास (पश्चिम बंगाल) श्याम बाबू (उत्तर प्रदेश) अजीत कुमार आजाद (उत्तर प्रदेश) सी. शिवचंद्रन (तमिलनाडु) मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब) बबलू संतरा (पश्चिम बंगाल) अश्विनी कुमार काओची (मध्य प्रदेश) नितिन शिवाजी राठौड़ (महाराष्ट्र) भागीरथ सिंह (राजस्थान) वीरेंद्र सिंह (उत्तराखंड) अवधेश कुमार यादव (उत्तर प्रदेश) रतन कुमार ठाकुर (बिहार) मनिंदर सिंह अत्री (पंजाब) संजय कुमार सिन्हा (बिहार)