रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई है, रेखा गुप्ता ने आज यानि की 20 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली, मुख्यमंत्री के साथ छह विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, बता दें शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के कुछ लोगों के शामिल रहे, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों ने भी शिरकत की, रेखा गुप्ता के सीएम बनने के बाद कई नेता बधाई दे रहे है,

रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की है, बता दें रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ली, उपराज्यपाल ने रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई, रेखा गुप्ता के बाद नई दिल्ली विधानसभा से प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली,
दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से विधायक आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली, आशीष सूद ने तीसरे नंबर पर शपथ ली, राजौरी गार्डन विधानसभा से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली है, अकाली दल के टिकट पर दो बार विधायक बने, 2021 में अकाली छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, इसके बाद बवाना से भाजपा विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है जोकि दिल्ली में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा है करावलनगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली, कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे वहीं विकासपुरी से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली, उपराज्यपाल ने उन्हें भी शपथ दिलाई, बता दें पंकज राजपूत समाज से बड़ा चेहरा हैं और पार्षद भी रहे हैं
रेखा गुप्ता के दिल्ली CM बनने पर ‘किसने क्या कहा
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को में बधाई देना चाहती हूं… दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है। मुझे उम्मीद है कि वह उन उम्मीदों पर खरी उतरेंगी…”
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, “… मैं उन्हें(रेखा गुप्ता) बधाई देती हूं और यह आशा करती हूं कि उन्होंने जनता से जो वादें किए हैं, वे उन सभी वादों को निभाएंगी। हमें याद है कि शीला दीक्षित जी के कार्यकाल में दिल्ली में विकास के कई काम हुए थे…”
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “यह एक अद्भुत और ऐतिहासिक कार्यक्रम था। हमें ऐसा लग रहा था कि पूरी दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देने आ गई है… लोग मोदी-मोदी और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। यह एक ऐतिहासिक पल है कि दिल्ली की बागडोर एक कार्यकर्ता के हाथ में आ गई है…”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “दिल्ली विकसित दिल्ली बनेगी और दिल्ली के लोगों का सपना भाजपा और पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा होगा।
27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला।
राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, “रेखा गुप्ता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं… प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल द्वारा किए गए सभी वादें जमीनी स्तर पर पूरे किए जाएं। जो बेहतर चीजे थी वे जारी रहें और उनमें कोई रुकावट न हो…”
मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कहा, “हमारी प्राथमिकता दिल्ली में स्वच्छ हवा, स्वच्छ पानी और स्वच्छ यमुना नदी उपलब्ध कराना होगा।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “21 राज्यों में भाजपा की सरकार का बनना बड़ी बात है… प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से डबल इंजन सरकार चलेगी और विकास का नया कीर्तिमान बनेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, “यह भाजपा और NDA की बड़ी जीत है। मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। यह मेहनत का परिणाम है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “मध्य प्रदेश हो, राजस्थान हो या दिल्ली हो… ऐसे लोग जो पहली बार चुनकर आए हैं जिन्हें अनुभव नहीं है उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है। दिल्ली से ही सरकार चल रही है। एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिला है।”
दिल्ली: दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “ज़िम्मेदारियां बहुत हैं, लेकिन हमें खुशी है कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे… हम केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को दिल्ली में लाएंगे…
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने पर प्रधानमंत्री मोदी और रेखा गुप्ता का बहुत-बहुत अभिनंदन। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार दिल्ली में बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन का विकास बड़ी मात्रा में होगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित दिल्ली बनेगी… प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश गति से आगे बढ़ा है और इसमें दिल्ली भी पीछे नहीं रहेगी।”