Trending News

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला

[Edited By: Rajendra]

Monday, 22nd May , 2023 01:30 pm

इस वक्त लू के थपेड़ों और तेज गर्मी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को लू से बचाव के उपाय करने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 मई को यूपी में लखनऊ से लेकर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, इटावा के अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में हीट वेब चलेंगी।

लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे से 5 दिनों तक यूपी में लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में तल्‍ख धूप के कारण पड़ रही भीषण गर्मी से अब निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक यानी 21 से 25 मई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान मोचा का असर बना हुआ है, इसके अलावा फिर से बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान और पंजाब के आसपास चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है। इसके चलते 21 से 25 मई तक उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम में यह बदलाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ बिहार, तेलंगाना के ऊपर केन्द्रित चक्रवातीय दबाव का नतीजा होगा। साथ उत्तर पश्चिम भारत में 23 मई को विकसित हो रहा पश्चिमी विक्षोभ भी राज्य के मौसम पर अपना असर दिखायेगा। फिलहाल प्रदेश के विभिन्न अंचलों में ग्रीष्म लहर का प्रकोप जारी है।"

इसके साथ ही लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत प्रदेश के 51 से ज्यादा जिलों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है। मो। दानिश ने कहा कि केरल में मानसून 4 दिन लेट पहुंचने का असर यूपी में भी दिखेगा। यूपी में मानसून 8 जून तक एंट्री कर सकता है। जलवायु परिवर्तन की वजह से बारिश के दिन कम हो गए हैं। मानसून में सामान्य बारिश के आसार हैं।

बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी समेत वेस्ट यूपी के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम छपरौला, बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, सियाना, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद में हल्की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।

Latest News

World News