Trending News

यूपी में मौसम कल से बदलने के आसार

[Edited By: Rajendra]

Thursday, 27th April , 2023 02:38 pm

चिलचिलाती धूप से दिन के समय तापमान बढ़ने लगा है। यूपी में मौसम कल से बदलने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से यूपी में फिर आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। लखनऊ में इसका असर 29 से दिखने लग जाएगा। 30 अप्रैल से लेकर 2 मई तक इसके प्रभाव से बदली बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इसके चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी 29 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बरसात होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार ईरान और इराक से चलकर आने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके चलते गुरुवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे जिलों में हल्की फुल्की बरसात होगी।

फिलवक्त पाकिस्तान के ऊपर बना चक्रवाती उलटफेर गुरुवार की शाम तक पंजाब, हरियाणा होते हुए पश्चिमी यूपी में आ जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के अगले हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश होती है। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद से लखनऊ समेत आसपास के हिस्सों बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके बाद 29 की दोपहर बाद से लेकर 30 अप्रैल, 1 और 2 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

शुक्रवार से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में शामिल बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, प्रतापगढ़, झांसी, जालौन समेत कई अन्य दिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। 30 अप्रैल को लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात के लिए चेतावनी जारी की गई है।

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया प्रदेश का सर्वाधिक तापमान झांसी में 37.4 डिग्री और आगरा और हमीरपुर में 37.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया वही प्रदेश का न्यूनतम तापमान बरेली में 17.6 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

अप्रैल के माह में 22 दिन तक भीषण गर्मी और लू का सामना कर चुके लोगों को राहत भरे मौसम का अभी कुछ दिन और आनंद मिलेगा। बदले मौसम से लोगों को अभी चार दिन और राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो 29 अप्रैल से एक मई तक बूंदाबांदी और वर्षा की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

23 अप्रैल से मौसम ने करवट लेनी शुरू की और फिर मौसम खुशनुमा हो गया। सोमवार शाम को वर्षा होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद बादलों ने डेरा डाल लिया तो सूरज का पारा भी नीचे आ गया। 22 अप्रैल तक 45 डिग्री तक पहुंचा पारा मौसम में बदलाव के कारण मंगलवार को लुढ़ककर 34 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि बुधवार को गर्मी ने मामूली तेजी दिखाई, जिस कारण अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।

जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री रहा। हालांकि, अभी भी यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल से एक मई तक वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इन तीन दिनों में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच सकता है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी ने बताया कि तापमान अभी तेजी से नहीं बढ़ेगा। बीच-बीच में बूंदाबांदी और वर्षा से पारा नियंत्रण में रहेगा।

 

Latest News

World News