उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) आज से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी इसका ऐलान किया। यह कार्यक्रम सीएम आवास के मुख्य सेवक सदन में चला। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऑफिशल पोर्टल लॉन्च करते हुए इसका ऐलान किया। UCC लागू करने वाला उत्तराखंड अब भारत देश का पहला राज्य बन गया है। आपको बता दे 27 जनवरी को UCC लागू किए जाने की तारीख पहले से तय की गई थी।
उत्तराखंड सीएम धामी ने शनिवार शाम जारी एक बयान में कहा था, UCC लागू करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.’ सीएम धामी ने कहा था कि इसमें अधिनियम की नियमावली को मंजूरी और संबंधित अधिकारियों का प्रशिक्षण शामिल है. UUC लागू होने से समाज में एकरूपता आएगी और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा था कि UCC ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी’ द्वारा देश को विकसित, संगठित, समरस और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए किए जा रहे महान यज्ञ में हमारे प्रदेश द्वारा अर्पित की गई एक आहुति मात्र है।
सोमवार आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में UCC के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया। धामी ने UCC का पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा, ‘आज का दिन उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। इस कानून से समाज में एकरूपता आएगी और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व तय होंगे। समान नागरिक संहिता UCC के अंतर्गत जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेद करने वाले व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने की कोशिशि की गई है।
हालांकि 27 जनवरी को UCC लागू किए जाने की तारीख पहले से ही तय की गई थी। हमने आज जनता से किया वादा पूरा किया है। ड्राफ्ट बनाने में टीम ने कड़ी मेहनत की है। UCC किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे अब राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को एक समान अधिकार मिलेगा। UCC से महिलाएं सशक्त होंगी। बहुविवाह हलाला प्रथा, और बाल विवाह पर रोक लगेगी।