Trending News

यूपी- 49 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं

[Edited By: Vijay]

Saturday, 14th August , 2021 01:50 pm

उत्तर प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 15 जनपदों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या शून्य है। जनपद अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बहराइच, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशांबी, महोबा, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में आज कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

                      

 

प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 49 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 26 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वहीं, वर्तमान में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या 446 है।

बता दें कि प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 88 लाख 62 हजार 712 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 2 लाख 38 हजार 218 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 42 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 64 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

अब तक 16 लाख 85 हजार 689 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही।

 अगर आंकड़ो की माने तो उत्तर प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 70 लाख 85 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। विगत दिवस 07 लाख 24 हजार 335 लोगों को टीका-कवर मिला। प्रदेश में 4 करोड़ 81 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। 89 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बहराइच, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, हाथरस, फिरोजाबाद, हरदोई, कासगंज, कौशांबी, महोबा, सहारनपुर, शामली और सोनभद्र में अब कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में दो लाख, 38,218 टेस्टिंग हुई हैं। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 49 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 26 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। इस दौरान 64 लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्ति मिली है। प्रदेश में वर्तमान में एक्टिव कोविड केस की संख्या 446 है। प्रदेश में अब तक छह करोड़ 88 लाख 62 हजार 712 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। अब तक 16 लाख 85 हजार 689 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

 

 

 

Latest News

World News