Trending News

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव- मतगणना जारी, दोपहर तक मिलेगा अंतिम परिणाम , देखिए पूरी लिस्ट

[Edited By: Vijay]

Monday, 3rd May , 2021 10:51 am

  उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को आरंभ हुई वोटों की गिनती में जारी है। माना जा रहा है कि सोमवार दोपहर तक अंतिम परिणाम आ सकता है। रविवार देर शाम तक 16510 ग्राम प्रधान, 12358 ग्राम पंचायत सदस्य तथा 35812 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित हुए। नीचे दिए लिस्ट। अब तक के नतीजों के आधार पर माना जा रहा है कि पंचायतों की सरकार में इस बार अधिकतर नए चेहरे नजर आएंगे। मतगणना में कोरोना का खौफ हावी रहा परंतु बाहर समर्थकों की भीड़ ने कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा दीं। बता दें, जिला सदस्य के 3050 पदों के लिए 44307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 3,42,439 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 4,64,717 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 4,38,277 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं। जिला पंचायत सदस्य पद पर किसी निर्वाचन का एलान नहीं हुआ, मगर देर शाम तक के रुझानों में भाजपा बरेली, अलीगढ़ व बदायूं में बढ़त बनाते दिख थे। मुजफ्फरनगर और बागपत में भाजपा और रालोद में टक्कर सामने आ रही थी।रायबरेली में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि (बीडीसी) पद पर पचखरा गुड्डी देवी विजयी

मैनपुरी के कुरावली ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा ऊसर से पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र 115 वोटों से प्रधान का चुनाव जीत गईं। उन्होंने निवर्तमान प्रधान चंद्रावती को हराया। चुनाव के दौरान पिंकी बीमार हो गई थीं। सांस में तकलीफ होने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कानपुर : बिधनू ब्लाक से सेन पश्चिम पारा ग्राम पंचायत से किन्नर काजल किरण ने जीत दर्ज की।

रायबरेली: पचखरा में सीता देवी 702 वोटों से जीतीं।

सिद्धार्थनगर : हसुड़ी औसानपुर के ग्रामीणों ने अपने निवर्तमान प्रधान पर ही भरोसा जताया है। निवर्तमान ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी ने 194 वोट से विजय प्राप्त की।

अंबेडकरनगर: जलालपुर की इंदलपुर ग्राम पंचायत में सुरेश कुमार चौहान 13 वोटों से जीते

प्रमोद कुमार गुप्ता ने नंदपुर, कानपुर में ग्राम पंचायत पद जीता। उन्होंने सुनील कुमार के खिलाफ 48 वोटों से जीत दर्ज की।

 

ऊंचाहार के हटवा ग्राम सभा में सुमित्रा विजयी ने 690 मत पाकर सरिता देवी को हराया है।

निगोहां में प्रधान पद के प्रत्याशी आशीष तिवारी ने जीत दर्ज की है।

चंदौली की चकिया ब्लाक की ग्राम सभा इसहुल में प्रधान पद के प्रत्याशी ओमप्रकाश 470 मत प्राप्त कर दो वोट से जीते।

एटा (अलीगढ़) से बद्री प्रसाद, छितपुर (कानपुर) से बाबूलाल कोरी, अटानगर से सुनीता गिरि और बेहटा (लखनऊ) से ललित सिंह जीते।

कुरावली ब्लाक की ग्रामसभा नगला ऊसर से पिंकी देवी ने 115 वोटों से जीत हासिल की है।

खेतौसा से रामकरन जीते

ढुसरू से शैलेंद्र कुमार, कोरैया चमरू से सुनीता देवी, रामपुर गोकुल से जसकरन, बेहटा से शोभा मिश्रा, राजौरा से नत्थू लाल, सैदापुर करनपुर से मूलचंद, खानपुर गुरेला से सुशीला देवी, फत्तेपुर से पुष्पा देवी विजयी हुए हैं।

इसी तरह महमदपुर महेवा से शकुंतला, महंगूखेड़ा से गुड्डी देवी, मूड़ाधामू से सुनील कुमार, आधा चाट से अनुराग वर्मा, मरखापुर से गुड़िया देवी, नौवाखेड़ा से राजकुमार, उदयपुर सिकटिहा से जयप्रकाश और पचपेड़वा से नैना देवी को मौका मिला है।

 

Latest News

World News