Trending News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे: धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी

[Edited By: Vijay]

Saturday, 15th January , 2022 01:37 pm

मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत कई कैबिनेट मंत्रियों के भी के नाम हैं।

आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने देश के लोगों मकर संक्रांति की बधाई देकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी का साथ सभी का विश्वास के मंत्र पर चलने वाली सरकार है। हम आज पहले और दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली बार भ्रष्टाचार उन्मूलन और गुंडाराज हटाने  का मंत्र दिया था। यूपी में सबसे ज्यादा गरीबों को हमारी योजनाओं से फायदा होता है। योगी जी की सरकार ने यूपी को दंगा मुक्त किया है। यहां विकास तेजी से हो रहा है, नए मेडिकल कॉलेज तेजी से खुल रहे हैं। एक्सप्रेसवे से लेकर एयरपोर्ट तक बड़ी मात्रा में यूपी में बन रहे हैं। प्रधान ने आगे कहा कि इस वजह से यूपी में नई उमंग की लहर दिख रही है। हमें पूरा विश्वास है कि हम 2022 के इस महापर्व में उसी स्पष्टता के साथ जीतेंगे और यूपी हम पर आशीर्वाद की बौछार करेगा।

प्रधान ने आगे कहा कि आज हम पहले चरण की 58 सीट में से 57 के नाम रखेंगे और दूसरे चरण की 48 सीटों के नाम रखेंगे। आगे के चरणों के नामों की घोषणा वरिष्ठों से विचार के बाद होगी। हमने जो कहा उसको किया। हम यूपी में पहले से भी हमारी परंपरा रही, हम सामान्य सीट में भी अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को उतारेंगे। सर्व समाज सर्व स्पर्शी प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

                              

                              

                               

 

                                 

किस सीट से कौन है प्रत्याशी-

योगी आदित्यनाथ- गोरखपुर शहर

केशव प्रसाद मौर्य- प्रयागराज सिराथू(251 नंबर विधानसभा)

कैराना- श्रीमती मृगांका सिंह

थानागांव- सुरेश राणा

शामली- तेजेंद्र सिंह नरवाल

बुढ़ाना- उमेश मलिक

चरथावल- सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवाल

खतौली- विक्रम सैनी

मीरापुर- प्रशांत गुर्जर

सरधना- संगीत सोम

हस्तिनापुर- दिनेश खटिक

मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल

किठोर- सत्यवीर त्यागी

मेरठ- कमल दत्त शर्मा

मेरठ साउथ- सुरेंद्र तोमर

छपरौली- सहेंद्र सिंह रमाला

बड़ौत- कृष्णपाल मलिक

बागपत- योगेश धामा

लोनी- नंद किशोर गुर्जर

मुरादनगर- अजित पाल त्यागी

साहिबाबाद- सुनील शर्मा

गाजियाबाद- अतुल गर्ग

मोदीनगर- मंजू शिवाच

धौलाना- धर्मेश तोमर

हापुड़- विजय पाल

गढ़मुक्तेश्वर- हरेंद्र चौधरी तेवतिया

नोएडा- पंकज सिंह

जेवर- धीरेंद्र सिंह

सिंकदराबाद- लक्ष्मी राज सिंह

बुलंदशहर- प्रदीप चौधरी

स्याना- देवेंद्र सिंह लोधी

Latest News

World News