[Edited By: Vijay]
Monday, 22nd November , 2021 06:54 pmसमाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुलायम ने इस मौके पर सपा को 2022 के लिए जीत का मंत्र देते हुए कहा कि परिवर्तन की रैली जो चल रही है, उसे कामयाब बनाया जाए। मुलायम ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें सच्ची खुशी तब होगी जब हर गरीब का जन्मदिन मनाया जाएगा।
सपा कार्यालय में जन्मदिन के मौके पर मुलायम सिंह यादव ने कहा, 'परिवर्तन की राजनीति को आप कामयाब बनाएंगे। हम आपके साथ हैं। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि जिस विश्वास के साथ आप लोग हमारा सम्मान कर रहे हैं, उस उसे पूरा करेंगे।' मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा, '
हमारे नौजवानों में जबरदस्त उत्साह है। आपका जोश परिवर्तन क्रांति लाएगा।'
माननीय नेता जी के जन्मदिन पर बधाई संदेश देनेवाले विश्वभर के समस्त सम्मानित गणमान व्यक्तियों, प्रधानमंत्री जी व अन्य सभी नेतागणों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद! pic.twitter.com/qkxP4U2deH
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 22, 2021
'हर गरीब का जन्मदिन मने'
जन्मदिन के मौके पर मुलायम ने कहा, 'जन्मदिन पर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। हमारा जन्मदिन मनाया जा रहा है लेकिन हमें सच्ची खुशी तब होगी जब हर गरीब का जन्मदिन ऐसे मने। मुझे अपने जन्मदिन पर बुलाएं, मैं जरूर आऊंगा। मुझे अपने जन्मदिन पर बुलाएं, मैं जरूर आऊंगा। कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता के जन्मदिन में भी आऊंगा। इतना सम्मान देने के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद।'
जन्मदिन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा संघर्ष करते हुए अपनी पार्टी को जहां उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाकर सत्तारूढ़ करवाने में अहम योगदान देने के साथ ही अपने पुत्र अखिलेश यादव को भी मुख्यमंत्री बनाने का कारनामा कर दिखाया। उनकी सरकार के समय में गरीब,शोषित, मजदूर वर्ग के लोगों को विशेष रूप से विकास की गंगा में नहलाते हुए उन लोगों का विकास कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा साधारण परिवार से निकलकर देश एवं उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान बनाते हुए तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तथा केंद्र में रक्षा मंत्री बनकर कार्य किया। मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस के मौके पर उन्होंने समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन पर यह शपथ लेनी है कि आगामी चुनाव 2022 में हम सभी लोगों को अपनी जान लगाकर पार्टी को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से जीत दिलवाने का काम करना है।