Trending News

आज की तारीख 5 अगस्त का एक और इतिहास बन गया- सीएम योगी

[Edited By: Vijay]

Thursday, 5th August , 2021 11:44 am

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की बधाई देते हुए कहा कि 5 अगस्त के ऐतिहासिक दिन एक और इतिहास बन गया।

हॉकी में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य जीता, 41 साल बाद ओलंपिक में पदक मिलाभारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल कर लिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को हरा दिया। मैच में शुरुआत में पिछड़ने के बाद भारत ने जोरदार वापसी की और जर्मनी के खिलाफ मैच को 5-4 से जीत लिया। इससे पहले आखिरी बार हॉकी में टीम इंडिया ने 1980 में ओलंपिक मेडल जीता था।

CM योगी ने ट्वीट किया कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। 'टीम इंडिया' की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई 'टीम इंडिया'। जय हिन्द!

वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि आज 5 अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया...। 'टीम इंडिया', जय हिन्द!

दरअसल, 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा की गई थी और एक साल बाद 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया था। जिसकी आज वर्षगांठ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के दौरे पर हैं। जहां वह रामलला की भव्य आरती में हिस्सा लेंगे।

 

 

 

Latest News

World News