Trending News

आज आमने-सामने होंगे रोहित शर्मा और एमएस धोनी

[Edited By: Aviral Gupta]

Saturday, 1st May , 2021 11:58 am

 

आईपीएल 2021 में शनिवार का दिन सुपर एंटरटेनिंग होने वाला है। आज आईपीएल की 2 सबसे सफल टीम के चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। ये मैच शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने इस सीजन अबतक 6-6 मैच खेले हैं। जिसमें 5 जीत के साथ धोनी की टीम नंबर 1 पर काबिज है। वहीं, मुंबई इंडियंस 3 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। हर सीजन दोनों के बीच होने वाला मुकाबला बहुत एक्साइटिंग होता है। भले ही मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अबतक पांच बार खिताब हासिल किया हो, लेकिन इस सीजन में चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। ऐसे में आज होने वाले मैच पर सबकी निगाहें टिकीं रहेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक 30 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें में मुंबई ने 18, तो चेन्नई ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। पिछले साल यूएई में खेले गए 2 मैचों में दोनों टीमों ने बराबरी से 1-1 मैच जीते थे। लेकिन 2019 में 4 मैचों में मुंबई ने सीएसके को करारी शिकस्त दी थी और सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। 2019 का फाइनल मैच भी सीएसके 1 रन से हारी थी।

तो वही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। वह 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैंपियन बनी थीं। वहीं, एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम दूसरी सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। सीएसके ने 2010, 2011 और 2018 में 3 बार सीरीज पर कब्जा जमाया है। मुंबई इंडियंस की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी रही है, लेकिन इस सीजन में अभी तक टीम का मिडिल ऑर्डर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा भी इस सीजन 6 मैचों में 215 रन ही बना पाए है। वहीं, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड भी अबतक कोई धमाकेदार पारी नहीं खेल पाए है। वहीं, सीएसके के पास नंबर 9 तक पावर हिटर्स हैं। ओपनिंग के लिए यंग प्लेयर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ फाफ डुप्लेसिस हैं। दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में है। वहीं, मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सुरेश रैना, मोइन अली, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी पर है। इतना ही नहीं टीम के बॉलर सैम कुरेन और शार्दूल ठाकुर भी बड़े-बड़े शॉर्ट्स लगा सकते हैं।

 

Latest News

World News